Bloating Home Remedies: सेहतमंद रहने के लिए सबसे जरूरी है कि आपका डाइजेशन अच्छा रहे। वहीं अगर खाना सही से डाइजेस्ट नहीं होता है तो गैस और एसिडिटी की समस्या होने लगती है। कई बार खाना ठीक से हजम न होने पर पेट फूलने की शिकायत होती है और शाम होते-होते लोगों को पेट में भारीपन और ब्लोटिंग जैसी परेशानी महसूस होने लगती है। ऐसे में अगर आप इस तरह की किसी समस्या का सामना कर रहे हैं तो यह लेख आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।
आज हम इस लेख में जानेंगे ब्लोटिंग से बचने का एक बेहतरीन तरीका। इसके लिए हम आपको एक देसी चाय के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी ब्लोटिंग को कम करने में मदद कर सकती है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
इस चाय को बनाने के लिए आपको 1 चम्मच धनिया के बीज, 1 चम्मच सौंफ, 1 चम्मच जीरा, थोड़ा सा अदरक और 2 कप पानी की जरूरत होगी। आप चाहें तो स्वाद के लिए आधा नींबू भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे बनाने के लिए सबसे पहले पानी में जीरा, धनिया, सौंफ और अदरक डालकर 5 से 7 मिनट तक उबाल लें। इसके बाद इसे एक कप में छान लें और इसमें नींबू का रस मिलाएं। इसे आप भोजन के बीच में या हल्का गुनगुना पी सकते हैं। ध्यान रखें कि इसे खाने के साथ नहीं पीना चाहिए।
इस चाय को पीने से ब्लोटिंग की समस्या में राहत मिल सकती है। साथ ही पेट में जमा गैस और गंदगी को बाहर निकालने में भी यह मदद कर सकती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह पाचन को बेहतर बनाती है। सौंफ पेट की मांसपेशियों को आराम देने में मदद करती है और पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करती है, जिससे खाना बेहतर तरीके से पचता है।









