Banyan Tree Health Benefits: बरगद के पैड को बड़ का पेड़ भी कहा जाता है। यह आपको घरों के आसपास आसानी से देखने को मिल जाता है। इसके पत्ते काफी ज्यादा बड़े-बड़े होते हैं। बहुत कम लोग बरगद के पेड़ के फायदे के बारे में जानते हैं।इस पेड़ से आप कई समस्याओं से निजात पा सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे बरगद के पेड़ के फायदे के बारे में। तो चलिए जानते हैं बरगद के पेड़ के फायदे।
आंख से जुड़ी परेशानी होती है दूर
अगर आप आंख से जुड़ी किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आप बरगद के पेड़ के पत्तों से निजात पा सकते हैं। वहीं आंख में जलन जैसी परेशानी दूर करने के लिए आप बरगद के पत्ते को दूध, कपूर और 2 चम्मच शहद में मिक्स करके काजल की तरह आंखों पर लगाएं।
स्किन की रंगत निखारने में मदद करता है बरगद
स्किन को गोरा करने के लिए आप बरगद के पेड़ को मसूर की दाल के साथ पीसकर पेस्ट तैयार करें। इसे आप चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के बाद पानी से धो लें। इसे लगाने से आपके पिंपल्स और झाइयों की समस्या दूर होती है।
दातों से दर्द राहत दिलवाता है
अगर आप दांतों की दर्द से परेशान रहते हैं, तो ऐसे में आप बरगद का दूध निकाल कर दांतों पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपको जल्दी आराम मिल जाएगा। वहीं आप बरगद की छाल को कत्था और काली मिर्च में मिलाकर पीस लें और इसका चूर्ण तैयार करें। इसे आप मंजन की तरह इस्तेमास करें। ऐसा करने से आपको दांतों की गंदगी और मुंह के दुर्गंध से राहत मिलती है।
यह भी पढ़ें- Health Care: बीमारियों को बढ़ने से पहले रोकने के लिए जरूर करवाएं हर छह महीने में ये हेल्थ चेकअप
पाइल्स की बीमारी का होगा खात्मा
पाइल्स की समस्या आजकल बहुत ही आम हो चुकी है। ऐसे में इस परेशानी से राहत पाने के लिए बरगद काफी मददगार हो सकता है। इसके लिए आप बरगद के पत्तों को पानी में मिलाकर घोट लें और पिएं। कुछ ही दिनों में बवासीर की परेशानी दूर हो जाएगी।