rajasthanone Logo
Diet For Back Pain Relief: रोज खाने वाली भोजन की थाली में कुछ ऐसी खाने की चीजें होती हैं जो कमर के दर्द और रीढ़ से जुड़ी बीमारियों को बढ़ाती हैं। वहीं अगर समय रहते इन चीजों से परहेज किया जाए तो सेहत को बेहतर बनाया सकता है।

Diet For Back Pain Relief: आजकल कमर दर्द एक बहुत ही आम बीमारी हो गई है। इसके पीछे का कारण लंबे समय तक बैठना, गलत पोस्चर में ज्यादा देर तक बैठकर काम करना और एक्सरसाइज न करना हो सकता है। वहीं बहुत कम लोग जानते हैं कि खराब डाइट के कारण भी कमर में दर्द होता है। अगर कुछ चीजों को न खाया जाए तो कमर दर्द में राहत मिल सकती है। आपको बता दें कि रोज खाने वाली भोजन की थाली में कुछ ऐसी खाने की चीजें होती हैं जो कमर के दर्द और रीढ़ से जुड़ी बीमारियों को बढ़ाती हैं। वहीं अगर समय रहते इन चीजों से परहेज किया जाए तो सेहत को बेहतर बनाया सकता है। इसके साथ ही हम कमर के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। इस लेख में हम आज आपको बताएंगे कि किन चीजों से परहेज करके आप कमर के दर्द से राहत पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं।

ज्यादा मीठी चीजें
मीठा खाना खाने का हर कोई शौकीन होता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अगर ज्यादा चीनी का इस्तेमाल किया जाए तो इसका बुरा असर हड्डी और स्पाइन डिस्क पर पड़ता है। इसे खाने से हड्डियां और स्पाइन डिस्क कमजोर होती हैं। इसके साथ ही यह आपके शरीर की सूजन को भी बढ़ता है। ऐसे में कमर दर्द ज्यादा होता है कमर दर्द से आराम पाने के लिए मीठी चीजों का सेवन करने से बचें। 

मैदा खाने से बचें
मैदा सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक होता है। मैदे से बनी चीज जैसे समोसा, बिस्किट, बर्गर यह सारी चीजें शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं। मैदा खाने से शरीर की हड्डियां और रीढ़ दोनों पर बुरा असर होता है। ये आपके दर्द को भी बढ़ा सकते हैं। आप मैदे की जगह मल्टीग्रेन आटा, ओट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- Body Strengthening Home Remedies: दुबले-पतले शरीर को बनाएं मजबूत, रोटियों में ये दो चीजें मिलाकर खाएं

ज्यादा नमक सेहत के लिए हानिकारक
अगर ज्यादा नमक खाया जाए तो यह शरीर से कैल्शियम को बाहर निकाल देता है। ऐसे में हड्डियां कमजोर होती हैं और कमर दर्द को बढ़ता है, इसलिए ज्यादा नमक वाले पैकेजिंग फूड खाने से बचें। हमेशा संतुलित मात्रा में ही नमक खाएं। 

फ्राई चीजें शरीर को पहुंचाती हैं नुकसान
फ्राई चीजें खाने से बचें। वहीं फ्राई की हुई चीजें आपका वजन तो बढ़ाती है साथ ही आपकी रीढ़ की हड्डी पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं। ऐसे मे कमर दर्द तेजी से होता है।

5379487