Seeds For Gut Health: आजकल की भाग दौड़ जिंदगी में लोग अपने सेहत का ख्याल रखना भूल जाते हैं। खाने के नाम पर पैकेज्ड फूड्स पर निर्भर रहते हैं जिस कारण से ज्यादातर लोगों को पेट की समस्या रहती है। इसके बाद समस्या से छुटकारा के लिए भी बाजार की दवाइयों पर निर्भर रहते हैं। दुनिया भर में अधिकांश लोग पेट की समस्याएं जैसे कब्ज, पेट फूलना आदि से परेशान रहते हैं।
लेकिन आप जानकर हैरान होंगे कि ऐसी समस्याओं का हाल आपके किचन में ही छुपा हुआ है। जी हां हम बताएंगे ऐसी पांच चीजों के बारे में जो आपके किचन में है और वह पेट के लिए बेहद लाभकारी है...
अलसी के बीज
अलसी का प्रयोग आज से नहीं बल्कि प्राचीन काल से ही औषधि के रूप में होता रहा है। अलसी का प्रयोग आमतौर पर कब्ज जैसी समस्या को दूर करने के लिए किया जाता है। इसे अगर आप रोज थोड़ी मात्रा में लें तो आंतों में ऐंठन और दस्त जैसी समस्या नहीं होगी।
चिया सीड्स
चिया में फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है, जो पाचन में सहायक होता है। इससे मल त्याग में नियमितता और स्वस्थ मल त्याग को बढ़ावा मिलता है। इसके रोजाना सेवन से पेट फूलने और गैस समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।
सौंफ
सौंफ तो हर किसी के किचन में रहती है। यह भी आपके पेट के लिए बेहद लाभकारी है। यह पेट की मसल्स को आराम देती है जिससे पेट में सूजन जैसी समस्या नहीं होती। इसे चाय में डालकर या सीधे चबा सकते हैं।
कद्दू के बीज
कद्दू के बीज मेंफाइबर, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है। इसे खाने से अच्छी नींद आती है और पाचन क्रिया दूरस्थ होती है। आंतों के बैक्टीरिया और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं।
और पढ़ें...Red Carrot vs Orange Carrot: सर्दियों में कौन सी गाजर खाना है फायदेमंद, खरीदने से पहले जान लें सच
तिल के बीज
सर्दियों में अक्सर तिल के लड्डू या सुखी तिल गुड़ के साथ खाया जाता है। यह हमारे शरीर के लिए बेहद लाभकारी होती है। इसमें उपस्थित फाइबर कब्ज को रोकने और पाचन में मदद करता है।










