rajasthanone Logo
Rajasthan Tarbandi Yojana: राजस्थान सरकार की तारबंदी योजना अब छोटे-छोटे किसानों के लिए बड़ी राहत मिल सकती है। आपको बता दें कि तारबंदी योजना का लाभ सिर्फ वहीं किसान ले सकते हैं जिनके पास कम से कम डेढ़ हेक्टेयर  जमीन होना जरूरी था लेकिन अब राजस्थान सरकार ने निमयों में बदलाव कर दिया है और इस नियम के अंतर्गत घटाकर आधा हेक्टेयर कर दिया है।

Rajasthan Tarbandi Yojana: राजस्थान में छोटे किसानों के लिए बड़ी राहत मिली है। यह राहत तारबंदी योजना से मीली है। आपको बता दें कि आधा हेक्टेयर जमीन पर भी किसानों को अब सब्सिडी मिलेगी। 60 से 70 % तक सहायता मिलने के साथ ही साथ आवारा पशुओं से फसलों को बचा सकेंगे। इसलिए लिए आपको आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया बहुत ही आसान है। 

तारबंदी योजना से मिलेगी राहत

आपको बता दें कि राजस्थान में खेती करने वाले परिवारों की संख्या कम से कम 80 लाख के आसपास मानी जाती है। इनमें ज्यादातर किसान जो हैं छोटे और सीमांत वर्ग के लोग हैं। इसलिए सरकार जो हैं इन किसानों की आय और उनकी मेहनत को सुरक्षित रखने केलिए समय-समय पर तरह-तरह की योजनाएं लागू करती रहती हैं। 

तारबंदी योजना में हुआ बदलाव

राजस्थान सरकार की तारबंदी योजना अब छोटे-छोटे किसानों के लिए बड़ी राहत मिल सकती है। आपको बता दें कि तारबंदी योजना का लाभ सिर्फ वहीं किसान ले सकते हैं जिनके पास कम से कम डेढ़ हेक्टेयर  जमीन होना जरूरी था लेकिन अब राजस्थान सरकार ने निमयों में बदलाव कर दिया है और इस नियम के अंतर्गत घटाकर आधा हेक्टेयर कर दिया है। यानी अब उन किसानों को भी ज्यादा से ज्यादा फायदा हुआ है जिनके पास कम जमीन है और जो इस योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे थे। 

ऐसे में अब छोटे किसान आसानी से अपने खेत की घेराबंदी के लिए सब्सिडी प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही साथ अपने फसल की सुरक्षा कर सकेंगे। क्योंकि आज के समय में फसल की सुरक्षा करना किसानों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। आज के समय में नीलगाय और आवारा पशु किसानों की फसल को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में किसनों की मेहनत पूरी तरह से रातों-रात बर्बाद हो जाती है।

इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए सरकार तारबंदी पर अच्छी-खासी सब्सिडी दे रही है, ताकि किसी भी किसान का फसल बर्बाद न हो सकें और किसान बिना चिंता के खेती कर सकें। आपको बता दें कि इस तारबंदी योजना की जो भी राशि किसानों को मिलेगी वो सीधे बैंक खातों में आएगी।

राज्य सरकार छोटे किसानों को 56 हाजर तक सब्सिडी दे रही है लेकिन इसके लिए किसानों को समूह बनाकर आवेदन करना होगा। वहीं जिन किसानों के पास आधा हेक्टेयर से भी कम जमीन है, उनके लिए भी सरकार ने रास्ता निकाल लिया है। ऐसे में किसान अपने आस-पास के किसान भाइयों के साथ मिलकर समूह बना सकते हैं और सामूहिक रूप से योजना का लाभ उठा सकते हैं। 

कैसे मिलेगा योजना का लाभ

आपको बता दें कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए कई तरह के नियम भी है जो इस प्रकार है

किसान राजस्थान का निवासी होना चाहिए।जमीन से जुड़े दस्तावेज 
जमांबदी
खेत का नक्सा
आधार कार्ड
बैंक खाता

ये सब दस्तावेज बहुत ही जरूरी है तभी आप आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद जो भी राशि होगी वह सीधे खाते में पहुंच सकते हैं। लेकिन आवेदन करने के बाद अधिकारी मौके पर जांच भी करेंगे और उसके बाद ही राशि जारी की जाती है।

यह भी पढ़ें- Bharatpur News: BDA करने वाला है सबसे बड़ा बुलडोजर कार्रवाई, इन 5 सड़कों के आसपास के अतिक्रमण हटाए जाएंगे

5379487