Kitchen Tips And Tricks: आज के जमाने में भले ही लोग मॉडर्न हो गए हों, लेकिन आपको भारतीय किचन में लोहे की कड़ाही जरूर मिलेगी। इसमें पके खाने की बात ही अलग होती है। यह खाने के स्वाद को और भी बढ़ा देती है। वहीं इसको साफ करने में बहुत मेहनत लगती है। आज हम आपको इस लेख लोहे की कड़ाही को साफ करने का देसी जुगाड़ बताएंगे, जिससे आपकी कड़ाही चमकेगी और बहुत ही सस्ते में आपका होगा काम। इसके साथ ही लोहे की कड़ाही के फायदे भी बताएंगे।
आप लोहे की कड़ाही को साफ करने के लिए महंगे बार की जगह चूल्हे की राख का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कम समय में कड़ाही होगी एकदम साफ
राजस्थान के कई जगहों पर आज भी चूल्हे पर खाना बनाया जाता है। जिसमें बाद में राख बच जाती है। इसके इस्तेमाल से आप कड़ाही को साफ कर सकती हैं। इसके लिए आप चूल्हे में बची राख को छान लें। इसे इकट्ठा करें। इसमें आप पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर बर्तन धोने के जूने की मदद से कड़ाही साफ कर लें। इससे बहुत ही कम समय में कड़ाही साफ होकर चमकने लगेगी।
यह भी पढ़ें- Ice Cream At Home: बहुत ही कम सामग्री में घर पर ही ऐसे बनाएं टेस्टी आइसक्रीम, हर किसी को आएगी पसंद
किसी भी तरह का कोई केमिकल नहीं होता
ऐसे कड़ाही साफ करने में सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी भी तरह का कोई केमिकल नहीं होता है। जिस कारण यह बर्तन की परत को भी खराब करते हैं। यह बर्तन साफ करने का प्राकृतिक और बेस्ट तरीका है।
जान लें फायदे
- लोहा बाकी पदार्थ के मुकाबले ज्यादा चलता है। यह टिकाऊ होता है। इसे आप कई सालों तक यूज कर सकते हैं।
- हेल्थ कि हिसाब से सोचें तो यह स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। इसमें पके भोजन खाने से आयरन की कमी दूर होती है।
- लोहे की कड़ाही में पके खाने का स्वाद बाकी बर्तन के मुकाबले ज्यादा अच्छा होता है।