rajasthanone Logo
Ice Cream At Home: आज हम आपको घर पर ही आइसक्रीम बनाने का तरीका बताएंगे। जिसकी मदद से आप आसानी से घर पर बहुत ही कम सामग्री में आइसक्रीम बना सकते हैं।

Ice Cream At Home: गर्मियों में हर कोई ठंडी चीजें खाना पसंद करता है। ऐसे में वे बाजार से तरह तरह की चीज लाकर खाते हैं। वहीं इस मौसम में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली चीज है आइसक्रीम। बाहर की आइसक्रीम का ज्यादा सेवन शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इस परेशानी का हल निकालते हुए हम आपको घर पर ही आइसक्रीम बनाने का तरीका बताएंगे। जिसकी मदद से आप आसानी से घर पर बहुत ही कम सामग्री में आइसक्रीम बना सकते हैं। जिसे खाकर हर कोई आपका फैन हो जाएगा। तो आइए जानते हैं।

 घर पर आइसक्रीम बनाने के लिए आपको यह सामग्री  चाहिए (Homemade Ice Cream Easy Recipe)
घर पर आइसक्रीम ( Homemade Ice Cream) बनाने के लिए आपको चाहिए 2 कप फुल क्रीम दूध, 1 कप कंडेंस्ड मिल्क, 1 कप फ्रेश क्रीम और 1 चम्मच वनीला एसेंस।

इस तरीके से बनाएं आइसक्रीम (Tasty Ice Cream Recipe)
घर पर  आइसक्रीम (Home To Make Ice Cream At Home) बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बड़ा कटोरा लें। फिर इसमें कंडेन्स्ड मिल्क, फ्रेश क्रीम और दूध डालें। इन सभी चीजों को अब कटोरे मेंअच्छे से  फेंट लें। इसके बाद इसमें वेनिला एसेंस डाल दें। अप इन सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स करें और फिरअब मोल्ड में डाल दें। इसे आप 4-5 घंटे के लिए फ्रिजर में रख दें।

यह भी पढ़ें- Mango Store Tips: आम को इन तरीकों से करें स्टोर, लंबे समय तक खा सकेंगे फल

इसके जम जाने के बाद आप इसे बाहर निकाल लें। इसके बाद इसे आप मिक्सी में ब्लेंड कर लें। ऐसा करने से  आपकी यह क्रीमी हो जाएगी और खाने में बहुत ही टेस्टी लगेगी। इसके बाद इसे फिर से रातभर के लिए फ्रिजर में रख दें। आपकी आइसक्रीम अच्छी तरह से जम जाएगी। तैयार आइसक्रीम सभी को सर्व करें।

5379487