Mango Store Tips: गर्मियों में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल आम होता है। इसे लोग खूब पसंद करते हैं। यहां आपको आम की कई वैरायटी मिल जाएंगी। आम आपको केवल 3 या 4 महीने ही खाने को मिलता है। ऐसे में लोग आम को स्टोर करके रखना चाहते हैं। वहीं अगर आम को सही तरीके से न रखा जाए तो यह बहुत जल्दी खराब हो जाते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप आम को किस तरह से स्टोर करके रख सकते हैं जिससे आप इन्हें लंबे समय तक खा सकें। तो आइए जानते हैं।
कच्चे आम और पके आम एक साथ न रखें
आम को रखते समय यह ध्यान रखें कि कच्चे आम और पके आम एक साथ न हों। पके आमों से गैस निकलती है जो कच्चे आम को जल्दी पका देती है। जिस कारण आम जल्दी खराब हो जाते हैं।
थैली में न रखें आम
अगर आप बाजार से ज्यादा आम ले आए हैं तो आप इन्हें थैली में न रखें। आम को बाहर निकालकर किसी सूती कपड़े या अखबार में लपेट कर रखें। ऐसा करने से आपके आप खराब भी नहीं होंगे और लंबे समय तक फ्रेश भी बने रहेंगे।
यह भी पढ़ें- क्या आप भी खाते हैं कच्चे अंडे, तो हो जाएं सावधान, वरना जोखिम में पड़ जाएगा आपका स्वास्थ्य
फ्रिज में रखें आम
अगर आम पके हुए हैं तो इन्हें आप बाहर रखने के बजाए फ्रिज में रखें। ऐसा करने से आम की लाइफ बढ़ जाती है। अगर आपने बहुत ज्यादा आम खरीद लिए हैं और लंबे समय तक खाना चाहते हैं तो आप का पल्प निकालकर फ्रिजर में रखें। आप आम को काटकर फ्रिजर में लंबे समय तक रख सकते हैं बाद में आप इनका शेक, चटनी या आमरस बनाकर भी खा सकते हैं।