Healthy Recipe Idea: हर कोई सुबह के लिए ऐसी रेसिपी चाहता है, जो झटपट बनकर तैयार हो जाए और खाने में भी स्वादिष्ट हो। वहीं, आजकल ज्यादातर लोग सुबह हल्का नाश्ता करना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी कुछ इस तरह की रेसिपी ढूंढ रहे हैं, तो यह डिश आपके लिए बहुत कारगर साबित हो सकती है। क्योंकि आज हम आपको एक बहुत ही टेस्टी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो झटपट बनकर तैयार भी हो जाएगी और खाने में भी बेहद लाजवाब होती है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
आज हम आपको पोहे और बेसन की टिक्की बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे बच्चे हों या बड़े, हर कोई खाना पसंद करेगा। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका। इसके लिए आप सबसे पहले एक कप पोहा लें। इसे अच्छी तरह धोकर छलनी में निकालकर रख दें। जब पोहे का पानी पूरी तरह निकल जाए और पोहा एकदम सॉफ्ट हो जाए, तब इसे एक मिक्सिंग बाउल में निकाल लें। फिर इसमें चार चम्मच बेसन डाल दें।
इसके बाद इसमें गाजर, शिमला मिर्च, प्याज, आलू और टमाटर डालकर अच्छी तरह मिला लें। ध्यान रखें कि सब्जियों को बारीक काटकर डालना है। चाहें तो इन्हें कद्दूकस करके भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब इसमें करी पत्ता, स्वादानुसार नमक, आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसमें अलग से पानी डालने की जरूरत नहीं है। आप बिना पानी के ही हाथों की मदद से पूरे मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें। सब्जियों से निकलने वाला पानी इस मिश्रण को तैयार करने के लिए पर्याप्त होगा।
यह भी पढ़ें- Indian Recipe: रोज-रोज की सब्जी से हो गए हैं बोर? मसूर दाल की इस अनोखी बर्फी वाली सब्जी का स्वाद जीत लेगा दिल
अब तैयार मिश्रण से अपनी पसंद के आकार की टिक्कियां बना लें और एक प्लेट में निकालकर रख दें। इसके बाद गैस पर कढ़ाई में तेल गर्म होने के लिए रखें। तेल गर्म होने पर एक-एक करके सभी टिक्कियां डालें और उन्हें गोल्डन ब्राउन व कुरकुरी होने तक तल लें।










