rajasthanone Logo
Indian Recipe: आज हम आपके साथ मसूर दाल से बनी टेस्टी रेसिपी शेयर बताने जा रहे हैं। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होती है। वहीं इसे बनाना भी बहुत आसान होता है।

Indian Recipe: हर कोई स्वादिष्ट खाना पसंद करता है। ऐसे में अक्सर लोग बाहर का खाना खाना पसंद करते हैं। वहीं, रोज-रोज सब्जी और दाल खाकर भी लोग बोर हो जाते हैं। ऐसे में आप कुछ अलग ट्राई करके परिवार को एक नई डिश खिला सकते हैं। आज हम आपको मसूर दाल से बनी एक खास बर्फी वाली सब्जी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे खाने के बाद आपका स्वाद पूरी तरह बदल जाएगा और आप इसे बार-बार बनाना पसंद करेंगे। आइए जानते हैं मसूर दाल की टेस्टी सब्जी बनाने का तरीका।
सामग्री
मसूर दाल- 1 कप
प्याज - 1
नमक- स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
हरी मिर्च-1
लहसुन- 2

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले लाल मसूर दाल को 3 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। इसके बाद दाल को मिक्सी जार में डालकर पीस लें। 

-अब इस मिश्रण को एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर अच्छी तरह पका लें। फिर इसमें नमक, लाल मिर्च, जीरा पाउडर और धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।

-इस मिश्रण को तब तक पकाएं, जब तक यह गाढ़ा न हो जाए। जब मिश्रण अच्छी तरह पककर गाढ़ा हो जाए, तब इसे एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद चाकू की मदद से इसकी बर्फी जैसे टुकड़े काट लें।

- फिर अब एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें टमाटर, प्याज, हरी मिर्च और लहसुन डालकर अच्छी तरह भून लें। इसके बाद स्वादानुसार नमक डालें और ढककर पकाएं। जब यह मिश्रण अच्छी तरह पक जाए, तो इसे ठंडा करके पीस लें।

- अब तैयार ग्रेवी को दोबारा पैन में डालें और उसमें हल्दी व अन्य मसाले डालकर अच्छी तरह पकाएं। जब ग्रेवी से तेल अलग होने लगे, तब उसमें मसूर दाल की बर्फी के टुकड़े डाल दें और कुछ देर तक पकने दें।

आपकी स्वादिष्ट मसूर दाल की बर्फी वाली सब्जी तैयार है। इसे आप रोटी, पराठे या नान के साथ गरमा-गरम सर्व कर सकते हैं।

5379487