rajasthanone Logo
RPSC SI Exam 2021: राजस्थान SI भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट आया है। सभी स्टूडेंट्स को OTR अपडेट करना अनिवार्य है। वहीं केवल 3.83 लाख अभ्यर्थी ही दोबारा परीक्षा दे सकेंगे।

RPSC SI Exam 2021: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की तरफ से एसआई भर्ती परीक्षा 2021 फिर से 20 सितंबर को आयोजित की जाएगी। वहीं आयोग द्वारा अभ्यर्थियों को आवेदन में संशोधन का मौका देते हुए 16 मई से 30 मई तक एप्लीकेशन एडिट विंडो खोल दी गई है।

वहीं इस दौरान अभ्यर्थी अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पत्राचार पते जैसी जानकारियां अपडेट कर सकेंगे। जिन उम्मीदवारों ने अपनी एसएसओ आईडी बदल ली है, वे "फेच एप्लीकेशन फॉर्म" विकल्प के जरिए पुरानी आईडी का डेटा नए प्रोफाइल में ट्रांसफर कर सकेंगे। इससे उनका पुराना रिकॉर्ड और आवेदन संबंधी जानकारी सुरक्षित रूप से नए सिस्टम से जुड़ जाएगी।

(OTR) प्रक्रिया अपडेट करना जरूरी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रक्रिया अपडेट करना जरूरी होगा। जिन अभ्यर्थियों को कोई सुधार नहीं करना है, उन्हें भी एक बार फॉर्म को एडिट मोड में खोलकर अपनी लाइव फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठा निशानी के उपयोग की अनिवार्य रूप से सहमति देनी होगी।

यह भी पढ़ें- NEET 2026 Cancelled: पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, नासिक कनेक्शन सामने आया, हिरासत में कई आरोपी

वहीं इसके बाद फाइनल सब्मिट बटन पर क्लिक कर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज कर आवेदन सब्मिट करना होगा। इस प्रक्रिया के बिना आवेदन सब्मिट नहीं माना जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस परीक्षा में केवल 3 लाख 83 हजार 97 अभ्यर्थी फिर से परीक्षा दे सकेंगे, जो पहले आयोजित लिखित परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्रों में उपस्थित रहे थे। वहीं भर्ती से जुड़ी आयू सीमा, आरक्षण, योग्यता और अन्य शर्तें 3 फरवरी 2021 को जारी किए गए विज्ञापन और 7 जून 2021 को जारी पत्र के अनुसार ही रहेंगी।

5379487