rajasthanone Logo
NEET 2026 Cancelled: 3 मई को नीट की हुई परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। इसके पीछे का कारण पेपर लीक होना बताया जा रहा है। वहीं एक आरोपी की गिरफ्तारी भी हो गई है।

NEET 2026 Cancelled: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई को हुई NEET रद्द कर दी गई है। इस दौरान जांच में सामने आया है कि पेपर नासिक से लीक हुआ था। वहीं नासिक में एक पेपर सप्लायर को हिरासत में लिया गया है। आपको बताते चलें कि 4 दिन से एसओजी के 150 पुलिसकर्मी और अधिकारी ट्रैक करने में लगे हुए थे कि पेपर कहां से लीक हुआ। ऐसे में सबसे पहले एसओजी ने सीकर से कुछ बड़े सेंटर मालिकों से पूछताछ की। इस दौरान पेपर की जानकारी मिली। इसके बाद पेपर का लिंक तलाशना शुरू किया गया। सीकर और जयपुर में कई नामी कोचिंग में सर्च के बाद एसओजी की टीम गुरुग्राम पहुंची। वहां से नासिक का लिंक मिला। वहीं एसओजी की जांच में सामने आया है कि पेपर मनचाहे रेट पर बांटा गया था।

कई नामजद लोगों के खिलाफ मिले सबूत

नासिक के बाद यह पेपर केरल, देहरादून, गुरुग्राम, जम्मू-कश्मीर, बिहार, हरियाणा और राजस्थान के कई जिलों में अलग-अलग माध्यम से पहुंचाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक एसओजी के पास कई नामजद लोगों के खिलाफ सबूत है कि उन्होंने पेपर खरीदा और मनचाही रेट पर आगे बेचा। किसने किस रेट पर पेपर खरीदकर बेचा, इसकी जांच अब सीबीआई करेगी। मामले में बड़े स्तर पर गिरफ्तारियां होंगी।

सीबीआई द्वारा होगी आगे की जांच

एसओजी ने चार दिन के ऑपरेशन में करीब 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की, जिसके बाद कुछ लोगों को रिलीज कर दिया। अभी भी एसओजी के पास 15 से 18 लोग हैं, जो पेपर लीक में शामिल थे। आज सीबीआई की टीम इन आरोपियों को लेकर सीबीआई मुख्यालय जाएगी। आगे की जांच सीबीआई करेगी। आपकी  जानकारी के लिए बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई को हुई NEET 2026 परीक्षा हुई थी। पेपरलीक की आशंका के कारण परीक्षा कैंसिल हुई है। बता दें कि राजस्थान के सीकर और झुंझुनूं के कई स्टूडेंट्स को एग्जाम से 2 दिन पहले गेस पेपर मिला था। दावा किया जा रहा है कि इस पेपर के 120 से ज्यादा सवाल ओरिजनल पेपर में भी आए थे।

5379487