rajasthanone Logo
RPSC RAS Result 2024: लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। वहीं 1096 पदों के लिए वरीयता सूची जारी कर दी गई है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

RPSC RAS Result 2024: लंबे समय से राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 के परीक्षा के अंतिम चरण के परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है, जिससे उम्मीदवारों में उत्साह का माहौल है। आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक परिणाम से संबंधित विस्तृत विवरण और मेरिट सूची आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध दी गई है।

1096 पदों के लिए वरीयता सूची जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 की भर्ती प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। आयोग ने कुल 1096 पदों के लिए वरीयता सूची जारी कर दी है, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों को प्राथमिकता क्रम में रखा गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राज्य सेवा के 428 पद और अधीनस्थ सेवाओं के 668 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी।
इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत  2 फरवरी 2025 प्रारंभिक परीक्षा से हुई थी।

यह भी पढ़ें- गुलाबी नगरी को चमकाने के लिए निगम ने चलाया सफाई सेवा अभिया, सफाई के लिए उतरे 9 हजार सफाईकर्मी

आपको बता दें कि यह परीक्षा 3 लाख 75 हजार 665 उम्मीदवारों ने दी थी।  वहीं 20 फरवरी 2025 को जारी परिणाम में 21 हजार 541 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया गया था। लंबी चयन प्रक्रिया के बाद अब आयोग ने वरीयता सूची जारी कर अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म कर दिया है। वहीं अब उम्मीदवार अब अंतिम नियुक्ति प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।

5379487