rajasthanone Logo
Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर को स्वच्छता के शिखर पर पहुंचाने के लिए नगर निगम अब पूरी तरह से एक्शन में दिख रहा है। आज यानी 18 अप्रैल को सुबह 7 बजे से ही शहर में अब तक के सबसे बड़े सफाई अभियान यानी सफाई सेवा मैराथन-2026 का शंखनाद हो चुका है।

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर को स्वच्छता के शिखर पर पहुंचाने के लिए नगर निगम अब पूरी तरह से एक्शन में दिख रहा है। आज यानी 18 अप्रैल को सुबह 7 बजे से ही शहर में अब तक के सबसे बड़े सफाई अभियान यानी सफाई सेवा मैराथन-2026 का शंखनाद हो चुका है। नगर निगम द्वारा महा अभियान की कमान खुद निगम कमिश्नर ओम कसेरा ने संभाली है। आपको बता दें कि निगम कमिश्नर ओम कसेरा ने इस अभियान में 9000 सफाई कर्मचारियों की फौज के साथ सड़कों पर उतर गए हैं।
 

14 घंटे नॉन स्टॉप अभियान रहेगा शुरू

आपको बता दें कि नगर निगम ने इस अभियान के तहत शहर के सभी 13 जोन और 150 वार्डों में कचरा-मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान में 9 हजार कर्मचारियों के अलावा डंपर, हुपर और जेसीबी मशीनों की फौज भी उतार दी गई है। खासतौर पर शहर से रोजाना 2 हजार से 3 हजार मीट्रिक टन कचरा डंपिंग यार्ड तक पहुंचता है, लेकिन आज 14 घंटे के इस नॉन-स्टॉप अभियान में इस आंकडे़ को भी पार करने का लक्ष्य है। 

कमिश्नर खुद हाथ में झाड़ू लेकर उतरे

नगर निगम कमिश्नर ओम कसेरा ने किसनपोल बाजार से अभियान की शुरुआत की। साथ ही साथ खुद झाड़ू थांमकर सफाई में शामिल हुए। अजमेरी गेट और जलेब चौक पर पहुंचकर उन्होंने पसरी गंदगी को देखकर नाराजगी जाहिर की और कहा कि अब सिर्फ सफाई पर ही नहीं बल्कि वार्ड स्तर पर अधिकारियों की माइक्रो-मॉनिटरिंग पर भी जोर दिया जाएगा। 

कमिश्नर ने व्यापारियों और जनता को दिया संदेश

नगर निगम प्रशासन ने शहर के व्यापारियों और आम जनता को स्पष्ट संदेश दिया है कि पहले प्यार से समझाइश दी जाएगी, लेकिन ये हरकत बार बार होती रही और अगर कोई सड़क पर या सार्वजनिक स्थान पर कचरा फैलाता पाया गया तो भारी चालान काटा जा सकता है। निगम कमिश्नर ने कहा कि जयपुर को स्वच्छ बनाने की यह मैराथन सिर्फ प्रशासन की नहीं बल्कि सभी जयपुरवासी की जिम्मेदारी भी है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan University: महंगे सिलेंडर से बंद हुई आरयू कैंटीन, दिन से छात्र परेशान, विरोध के बाद सरस पार्लर की तैयारी

5379487