rajasthanone Logo
Rajasthan University: राजस्थान यूनिवर्सिटी में महंगे सिलेंडर के चलते कैंटीन बंद हो गई है। ऐसे में छात्र 3 दिन से परेशान है। वहीं विरोध के बाद सरस पार्लर शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

Rajasthan University: राजस्थान यूनिवर्सिटी (आरयू) परिसर में कैंटीन बंद होने से छात्रों के सामने खाने-पीने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। पिछले तीन दिनों से कैंटीन बंद होने के कारण करीब 25 हजार से अधिक विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि यह कैंटीन पिछले तीन दिन से बंद है। वहीं संचालक का कहना है कि सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं और यूनिवर्सिटी किराया कम नहीं कर रही है, इस वजह से कैंटीन बंद है। 

छात्रों ने कैंटीन शुरू कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया
ऐसे में शुक्रवार को छात्रों ने कुलगुरु सचिवालय के पास कैंटीन शुरू कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। चूल्हे पर चाय बनाकर और थाली बजाकर विरोध जताया। छात्रों ने कहा कि पढ़ाई के बीच भोजन और चाय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने से दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कैंटीन बंद होने के बाद आरयू कैंपस में सचिवालय की तर्ज पर सरस पार्लर शुरू होने की तैयारी हो रही है। इसके लिए सेंट्रल लाइब्रेरी के सामने जगह चिह्नित की गई है।

यह भी पढ़ें-News E-Rickshaw Rules: अब बिना QR कोड नहीं दौड़ेंगे ई-रिक्शा, जयपुर में 3 मई से नई व्यवस्था लागू

जल्दी ही सरस पार्लर शुरू हो जाएगा

बताया जा रहा है कि जल्दी ही पार्लर शुरू हो जाएगा। इससे छात्रों को खाद्य पदार्थ मिल सकेंगे। ऐसे में प्रशासन का कहना है कि कैंटीन एक साल के टेंडर पर दी गई थी, लेकिन संचालक ने बीच में ही सिलेंडर महंगा होने का हवाला देकर इसे बंद कर दिया, जो नियमों के खिलाफ है। इस मामले में संचालक को नोटिस जारी कर दिया गया है।
 

5379487