rajasthanone Logo
News E-Rickshaw Rules: जयपुर में ई-रिक्शा पर सख्ती की जाएगी। 3 मई से QR कोड और कलर कोडिंग के बिना ई-रिक्शा नहीं चल सकेंगे। आइए जानते हैं पूरी खबर।

News E-Rickshaw Rules: जयपुर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या और ई-रिक्शा के अव्यवस्थित संचालन को कंट्रोल करने के लिए सख्त कदम उठाया जा रहा है। आपको बता दें कि पुलिस आयुक्तालय ने ई-रिक्शा के लिए डिजिटल मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने का निर्णय लिया है। आपको बता दें कि यह 3 मई से लागू हो जाएगा। जिसके बाद हर ई-रिक्शा के लिए QR कोड और कलर कोडिंग अनिवार्य की जाएगी। ऐसे में केवल वे तय जोन में ही चलने की परमीशन होगी।

शहर में ट्रैफिक को व्यवस्थित

आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत का कहना है कि यह सिस्टम के लागू होने के बाद बिना QR कोड और निर्धारित कलर कोड के ई-रिक्शा सड़कों पर नहीं चल पाएंगे। वहीं इस पहल का मकसद है कि शहर में ट्रैफिक को व्यवस्थित किया जाए। साथ ही अनियंत्रित आवाजाही को रोका जाए। ऐसे में यात्री सुरक्षित और सुगम परिवहन व्यवस्था का आनंद ले सकेंगे। आपको बताते चलें कि इसके लिए करीब 1.10 करोड़ रुपए की मंजूरी भी मिल चुकी है।

जयपुर शहर को अलग-अलग जोन में बांटा जाएगा

बताया जा रहा है नई व्यवस्था के तहत जयपुर शहर को अलग-अलग जोन में बांटा जाएगा। वहीं हर ई-रिक्शा को एक तय जोन दिया जाएगा और वह उसी क्षेत्र में संचालन कर सकेगा। इससे एक ही जगह पर ई-रिक्शा की भीड़ कम होगी और ट्रैफिक जाम की स्थिति में सुधार आएगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें  कि हर ई-रिक्शा पर QR कोड लगाया जाएगा, जिसमें वाहन और ड्राइवर की पूरी जानकारी होगी। ऐसे में  पुलिस और परिवहन विभाग आसानी से निगरानी रख सकेंगे। इसके साथ ही आपको बता दें कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Indian Railways: अब सीकर से सफर होगा आसान काकीनाडा-हिसार ट्रेन का स्टॉपेज तय

शहर में जोनवार कैंप लगाए जाएंगे
बताया जा रहा है कि QR कोड रजिस्ट्रेशन और वितरण के लिए शहर में जोनवार कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंप में परिवहन विभाग के अधिकारी तैनात रहेंगे, जो ई-रिक्शा चालकों का रजिस्ट्रेशन कर QR कोड उपलब्ध कराएंगे। इस पूरे सिस्टम के संचालन के लिए संबंधित विभागों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। साथ ही QR कोड और कलर कोडिंग के पालन को सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रवर्तन दल भी बनाया जाएगा, जो फील्ड में निगरानी करेगा। यह पहल जयपुर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

5379487