Indian Railways: सीकर जिले के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए आंध्र प्रदेश के काकीनाडा टाउन से हरियाणा के हिसार के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। खास बात यह है कि इस ट्रेन का सीकर रेलवे स्टेशन पर भी 5 मिनट का ठहराव रहेगा, जिससे स्थानीय यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रेलवे गर्मी की छुट्टियों में काकीनाडा टाउन (आंध्र प्रदेश) से हिसार (हरियाणा) के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। वहीं इस ट्रेन का सीकर में 5 मिनट के लिए ठहराव होगा।
5 मिनट का होगा ठहराव
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 07717 काकीनाडा टाउन-हिसार स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल को सुबह 5:40 बजे काकीनाडा टाउन से रवाना होगी। जो 23 अप्रैल को सुबह 7:55 बजे सीकर स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां 5 मिनट का ठहराव लेने के बाद ट्रेन 8 बजे रवाना होगी। जो दोपहर 1:40 बजे हिसार स्टेशन पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें-
यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
इसी तरह गाड़ी संख्या 07718 हिसार-काकीनाडा टाउन 24 अप्रैल को दोपहर 2:10 बजे हिसार स्टेशन से रवाना होगी। जो शाम 6:36 बजे सीकर स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां 5 मिनट का ठहराव लेने के बाद ट्रेन 6:41 बजे रवाना होकर 26 अप्रैल को रात 9:35 पर काकीनाडा टाउन स्टेशन पर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 2 फर्स्ट एसी, 3 सेकंड एसी, 5 थर्ड एसी, 8 स्लीपर, 4 जनरल और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 24 डिब्बे होंगे। रेलवे के इस फैसले से गर्मी के मौसम में लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, साथ ही सीकर के लोगों को सीधे कनेक्टिविटी का फायदा भी मिलेगा।









