Ajmer News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा बहुत से छात्र फेल हो गए थे या फिर जिन छात्रों के कम नंबर आए थे, उनके लिए यह साल बचाने का एक शानदार मौका मिला है। आपको बता दें कि बोर्ड ने साल 2026 की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। ये परीक्षाएं 14 मई से शुरू होने वाली है। बोर्ड की ओर से आज यानी 15 अप्रैल से आवेदन करने का लिंक भी एक्टिव कर दिया है। जो छात्रों के लिए जरूरी था। छात्र समय रहते ही अपना फॉर्म भर सकें और अपनी तैयारियों में जुट जाएं।
जानें आवेदन की क्या-क्या है तारीखें
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने साफ किया है कि जो भी छात्र कम नंबर या फेल हो गया है वह 15 अप्रैल यानी आज से लेकर 22 अप्रैल तक बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के सामान्य फीस के साथ आवेदन किया जा सकेगा। वहीं आपको बता दें कि बैंक में इस फीस को जमा करने की आखिरी तारीख 24 अप्रैल को रखी गई है। यदि कोई भी छात्र इस दौरान फॉर्म नहीं भर पाता है तो उसे बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसे छात्रों के लिए बोर्ड ने 23 से 27 अप्रैल तक लेट फीस के साथ अपना आवेदन कर सकते हैं। लेट फीस वाले छात्र अपना चालान 29 अप्रैल तक बैंक में जमा भी करवा सकेंगे। राजस्थान माध्यमिक बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार भूलकर भी न करें और समय रहते ही फॉर्म भर लें ताकि उन्हें किसी भी प्रकार के फीस के बोझ से बच सकें।
जानिए किन छात्रों के लिए कितनी होगी फॉर्म फीस
आपको बता दें कि बोर्ड ने अलग-अलग छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए फीस का पूरा ब्यौरा जारी कर दिया है। रेगुलर पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए मात्र 600 रुपये और प्राइवेट छात्रों के लिए 650 रुपये तक की फीस तय की है। इसके साथ ही जिन विषयों में प्रैक्टिकल परीक्षा होनी है उनके लिए 100 रुपये प्रति विषय अलग से देने होंगे। वहीं बोर्ड ने दिव्यांग छात्रों और शहीद सैनिकों के बच्चों के लिए अच्छी पहल शुरू किया है। उन बच्चों को फीस में बड़ी राहत भी दी है। ऐसे छात्रों को परीक्षा शुल्क एक रुपये भी नहीं देना होगा, उन्हें सिर्फ 50 रुपये का टोकन शुल्क जमा करना होगा।
यह भी पढ़ें- Gold Silver Latest Update: सोना-चांदी के दाम बढ़े, जयपुर सर्राफा बाजार में कीमतें चमकीं










