rajasthanone Logo
Gold Silver Latest Update: निवेशकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। वहीं सोना-चांदी के दाम बढ़ गए हैं। आने वाले दिनों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Gold Silver Latest Update: डॉलर इंडेक्स में कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के असर से मंगलवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल दर्ज किया गया। सोना स्टैंडर्ड और 22 कैरेट जेवराती सोना 900 रुपए प्रति दस ग्राम तक महंगा हो गया है। वहीं अगर चांदी की बात करें तो कीमत में 7,800 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी देखने को मिली।
ऐसे में अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में जून डिलीवरी वाला सोना 59 डॉलर की बढ़त के साथ 4,826.40 डॉलर प्रति आउंस पर पहुंच गया। वहीं मई डिलीवरी चांदी 3.640 डॉलर की तेजी के साथ 79.305 डॉलर प्रति आउंस पर ट्रेड कर रही थी।

जानें सोना-चांदी के दाम

जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी (999) का भाव 251.8 रुपए प्रति ग्राम और चांदी रिफाइनरी 251.3 रुपए प्रति ग्राम दर्ज की गई। वहीं सोना स्टैंडर्ड के भाव में भी मजबूती देखने को मिली। वहीं सोना स्टैंडर्ड 15,500 रुपए, देखा गया।

यह भी पढ़ें- Power Cut: अजमेर में आज कई क्षेत्रों में बिजली गुल,जानिए आपके इलाके का समय

आने वाले दिनों में  उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है

ऐसे में एक्सपर्ट का कहना है कि डॉलर में कमजोरी और वैश्विक अनिश्चितताओं की वजह से निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश के रूप में सोने-चांदी की ओर बढ़ रहा है। जिस वजह से कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी अंतरराष्ट्रीय संकेतों के आधार पर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। ऐसे में ग्राहक सोना खरीदने से पहले दाम जरूर चेक कर लें।

5379487