RBSE 12th Result: 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए खुशी की खबर है। आपको बता दें कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से कल यानी 31 मार्च की सुबह 10:00 बजे के आसपास रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। वहीं 12वीं कक्षा के एग्जाम देने वाले छात्र सुबह आरबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। आपको बता दें कि इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की आवश्यकता होगी। ऐसे में छात्रों को सलाह है कि वह अपना रोल नंबर संभाल कर रखें।
बिना इंटरनेट ऐसे देखें रिजल्ट
आपको बता दें कि बिना इंटरनेट के भी छात्र रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए छात्र को एसएमएस करना होगा। एसएमएस करने के लिए 5676 750 पर RJ12 रोल नंबर टाइप करके सेंड करना होगा। वहीं इस मैसेज को भेजने के बाद छात्र का रिजल्ट भेज दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- RPSC SI Exam 2025: राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी जारी, जानें किस शहर में है आपका पेपर
ऐसे चेक करें रिजल्ट
इसके साथ ही आपको बता दें कि वेबसाइट पर रिजल्ट देखने के लिए छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं। इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट एक्टिवेट लिंक पर क्लिक करें और फिर डेट ऑफ बर्थ और रोल नंबर डालें। इसके बाद डिटेल डालकर लॉगइन करें। इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा। वहीं आप रिजल्ट देखने के बाद इसका प्रिंटआउट भी जरूर निकलवा लें।









