rajasthanone Logo
RPSC SI Exam 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग को लेकर होने वाली परीक्षा की तिथि जारी कर दी गई है। यह परीक्षा 5 और 6 अप्रैल को होने वाली है। यहां पढ़ें इसको लेकर सभी अपडेट्स।

RPSC SI Exam 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 5 और 6 अप्रैल को आयोजित होने वाली सब इंस्पेक्टर (SI)  भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एग्जाम सिटी की जानकारी जारी कर दी है। अब उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in और recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

7.70 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे

आपको बता दें कि राजस्थान एसआई परीक्षा राजस्थान के 41 शहरों में आयोजित की जाएगी। जिनमें 1174 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। एसआई भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड 2 अप्रैल को जारी किए जाएंगे। परीक्षा दोनों दिन दो पारियों में आयोजित की जाएगी। पहली पारी सुबह 11.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 7.70 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे। 

ये सामान पर रहेगा प्रतिबंध

शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तरह से तैयारियां कर ली है। एसपी और जिला कलेक्टर द्वारा निगरानी की जाएगी। परीक्षा केंद्र के 100 मीटर दायरें में आने वाले ई मित्र केंद्रों और साइबर कैफे अस्थायी रूप से बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, घड़ी, ईयरफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

5379487