rajasthanone Logo
Rajasthan News: उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की परीक्षा में एक बार फिर गड़बड़ी सामने आई है, जिसके कारण गंभीर सवालों के घेरे में घिरा है । 

Rajasthan News: उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की परीक्षा में एक बार फिर गड़बड़ी सामने आई है, जिसके कारण गंभीर सवालों के घेरे में घिरा है । 

आपको बता दें कि शुक्रवार यानी कल विश्वविद्याल में विधि महाविद्यालय में llb प्रथम वर्ष के कांस्टेक्ट विषय की परीक्षा आयोजित हुई, परीक्षा के दौरान बड़ी लापरवाही भी सामने आई है। परीक्षा के दौरान छात्रों को कांस्टेक्ट विषय के प्रश्नपत्र के स्थान के M.com थर्ड सेमेस्टर का प्रश्न पत्र बांट दिया गया।

हाथ में पेपर आते ही छात्रों ने किया हंगामा

आपको बता दें कि जब परीक्षा हॉल में बैठे छात्रों के हाथ में एम कॉम का पेपर पहुंचा तो परीक्षा हॉल में हंगामा मच गया। हालत बिगड़ते देख कॉलेज स्टाफ ने तुरंत जांच की और गलती सामने आने पर एमकॉम के प्रश्न पत्र वापस लेकर LLB के मूल प्रश्न पत्र की फोटोकॉपी कराकर छात्रों में बांटा गया। 

इन सभी प्रक्रियाओं को करने में समय भी लग गया, लेकिन बाद में कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को रियायत देते हुए समय की भरपाई करवाई। इसके बाद विद्यार्थियों ने निर्धारित समय से परीक्षा दी।

यह भी पढ़ें- Bharatpur News: नशा को रोकने के लाखों बड़ा कदम, स्कूलों से 500 मीटर के दायरे में सभी नशीली पदार्थ बैन

5379487