rajasthanone Logo
Rajasthan News : प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 8 मार्च से आयोजित की जाएगी। जो सभी जिला मुख्यालय पर होगी।

Rajasthan News : राजस्थान में पहली बार बेटियों के लिए सरकारी बालिका सैनिक स्कूल शुरू होने जा रहे हैं। आने वाले सत्र से बीकानेर और सीकर में दो नए स्कूल खुलेंगे, जहां बालिकाओं को सैनिक स्कूल जैसी पढ़ाई और अनुशासन मिलेगा। इस फैसले से बेटियों को आगे चलकर सेना और रक्षा सेवाओं में जाने की बेहतर तैयारी का मौका मिलेगा। इन स्कूलों में दाखिले के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं, जिससे साफ है कि छात्राओं और अभिभावकों में इसे लेकर काफी उत्साह है।

8 मार्च को होगी चयन परीक्षा, 1 जुलाई से शुरू होगा नया सत्र

प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 8 मार्च से आयोजित की जाएगी। जो सभी जिला मुख्यालय पर होगी। नया सत्र 1 जुलाई 2026 से शुरू होगा। परीक्षा की तैयारी शिक्षा विभाग के द्वारा पूरी की जा रही है। हजारों की संख्या में छात्राओं ने फॉर्म को भरा है।

सीमित सीटों के लिए हजारों आवेदन

आपको बता दें कि सीकर और बीकानेर में शुरू होने वाले बालिका सैनिक स्कूलों में कुल 160 सीट है। इन 160 सीटों पर 13 हजार छात्राओं ने फॉर्म को भरा है। एक सीट पर 70 से ज्यादा दावेदार है। आवेदन फार्म में कोई गलती हुई है तो उन छात्राओं के लिए 1 फरवरी से 5 फरवरी तक सुधार करने का मौका है। 

बीकानेर के जयमलसर में बनेगा बालिका सैनिक स्कूल

बीकानेर जिले के जयमलसर गांव में रामीदेवी रामनारायण राठी बालिका सैनिक स्कूल शुरू किया जाएगा। करीब 20 बीघा जमीन पर इस स्कूल को शुरू किया जाएगा जिसमें हॉस्टल फैसिलिटी भी होगी। शिक्षकों के लिए आवासीय भवन का भी निर्माण किया जाएगा। सीकर जिले के रलावता गांव में महाराव शेखाजी बालिका सैनिक स्कूल के नाम से शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें...Rajasthan Government Job: 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, लैब और जूनियर लैब असिस्टेंट के 804 पदों पर बंपर भर्ती 

5379487