RBSE 10th Result 2026: आरबीएसई की तरफ से दसवीं का रिजल्ट आज जारी कर दिया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि दोपहर 1:00 बजे के आसपास माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अजमेर स्थित ऑफिस से शिक्षा मंत्री मदन दिलावर रिजल्ट की घोषणा करेंगे। वहीं दसवीं के साथ आठवीं और पांचवी का रिजल्ट भी आज ही जारी कर दिया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा पहली बार हो रहा है, जब दसवीं का रिजल्ट 12वीं से पहले आ रहा है। इससे पहले कभी भी दसवीं का रिजल्ट 12वीं से पहले नहीं आया है।
1 अप्रैल से नया सत्र शुरू करने की निर्देश
वहीं राज्य सरकार की तरफ से 1 अप्रैल से नया सत्र शुरू करने की निर्देश दिए गए थे। इसके लिए तैयारी से चल रही थी। प्रशासन द्वारा दसवीं का रिजल्ट सबसे पहले घोषित किया जा रहा है। इस साल 12 फरवरी से दसवीं की परीक्षाएं शुरू हुई थी. जिसमें 10 लाख 60 हजार 109 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। आपकी जानकारी के लिए बता दे की राजस्थान बोर्ड के नए सिस्टम के मुताबिक राजस्थान बोर्ड अगले साल से दसवीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार होगी। पहले सेशन की परीक्षा फरवरी में होगी। वहीं दूसरे सेशन के एग्जाम मई में लिए जाएंगे। एग्जाम पूरे सिलेबस पर आधारित होंगे। स्टडी पैटर्न एग्जाम प्लानिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि पहले एग्जाम देने वाले स्टूडेंट में फेल हुए दूसरे फेस में मैक्सिमम 3 सब्जेक्ट में अपने मार्क सुधारने के लिए एग्जाम दे सकते हैं। वहीं जिसने पहले फेस पूरी तरीके से मिस कर दिया है। वे दूसरे फेस में होने वाले बोर्ड एग्जाम में बैठ सकते हैं। इसके लिए उन्हें वैलिड मेडिकल सर्टिफिकेट का अप्रूवल लेना होगा।
12वीं का रिजल्ट 31 मार्च तक आ सकता है
बताया जा रहा है कि बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 31 मार्च तक आ सकता है। आपको बताते चलें कि रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र को सबसे पहले राजस्थान की बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद जो है एग्जाम रिजल्ट पर क्लिक करें और फिर अपना रोल नंबर डालें, रोल नंबर डालने के बाद राजस्थान बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा। जहां से आप रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। वही आप रिजल्ट डाउनलोड होने के बाद उसका प्रिंट जरूर निकलवा लें।










