rajasthanone Logo
RSOS Failed Students Exam: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की ऑन डिमांड परीक्षा 3 मंडलों से बढ़कर अब 9 मंडलों में हो गई है। वहीं अंग्रेजी माध्यम के छात्र भी यह परीक्षा दे सकते हैं। इसके आवेदन की अंतिम तिथी 27 फरवरी है।

RSOS Failed Students Exam: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल ने ऑन डिमांड परीक्षा व्यवस्था का विस्तार करते हुए इसे प्रदेश के 9 मंडलों में लागू कर दिया है। पहले यह सुविधा केवल 3 मंडलों तक सीमित थी, लेकिन अब 6 नए मंडलों को जोड़ा गया है। इस बार अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थी भी परीक्षा दे सकेंगे। आपको बता दें कि पहले केवल हिंदी मीडियम के विद्यार्थी के लिए ही परीक्षा शुरू की गई थी। इंग्लिश मीडियम की विद्यार्थियों ने इसकी मांग की थी कि उनको भी एग्जाम देने का मौका दिया जाए। वहीं स्टेट ओपन स्कूल की तरफ से दूसरी बार इस परीक्षा का आयोजन मार्च में किया जाएगा। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

दो चरणों में होगी परीक्षा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट 27 फरवरी है। वहीं पिछले साल स्टेट ओपन ने जब इस परीक्षा को पहली बार आयोजित करने का फैसला लिया था, तब इसमें केवल तीन मंडलों में आयोजन किया गया था। जिसमें जयपुर उदयपुर और बीकानेर शामिल थे। वहीं अब अजमेर, कोटा, जोधपुर, पाली, भरतपुर, चूरू मंडल में भी यह परीक्षा हो सकेगी। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि इस बार दो चरणों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें-ANM Exam Time Table: एएनएम भर्ती एग्जाम डेट घोषित, 22–23 मार्च को होगी परीक्षा, एडमिट कार्ड और फोटो आईडी जरूरी

अप्रैल के पहले सप्ताह में आएगा परिणाम

परीक्षा 16, 17, 18 मार्च को होगी। इसके बाद 2 दिन प्रैक्टिकल होंगे। फिर 23, 24 और 25 मार्च को एग्जाम होंगे, फिर 2 दिन प्रैक्टिकल होंगे। वहीं आवेदन के लिए आधार कार्ड जरूरी है। केवल फैल विद्यार्थी ही ऑन डिमांड परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। स्टेट ओपन की सचिव अरुण शर्मा ने बताया कि परीक्षा खत्म हो जाने के तुरंत बाद  उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का काम शुरू कर दिया जाएगा। अप्रैल के पहले सप्ताह में रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। 

5379487