rajasthanone Logo
JEE Mains Answer Key 2026: जेईई मेन परीक्षा सत्र 2 में शामिल होने वाले 11.23 लाख उम्मीदवार के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है।

JEE Mains Answer Key 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉंस शीट जारी कर दी है। जेईई मेन अप्रैल प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉंस शीट एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध है। जेईई मेन परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर की और रिस्पॉंस शीट चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं। 

इस बार जेईई मेन परीक्षा सत्र 2 में 11.23 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। इस परीक्षा का आयोजन 2 से 8 अप्रैल तक अलग-अलग पारियों में किया गया था। एनटीए द्वारा जेईई मेन 2026 सत्र 2 रिजल्ट 20 अप्रैल 2026 तक घोषित किए जाने की संभावना है। 

जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा 2026: आंसर की ऐसे करें डाउनलोड 

चरण 1. एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
चरण 2. जेईई मेन 2026 सत्र-2 पेपर-I (बी.ई/बी.टेक) आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. जेईई रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज कर लॉगिन बटन पर क्लिक करें। 
चरण 4. आपकी जेईई मेन सत्र 2 आंसर की आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी। 
चरण 5. जेईई मेन सत्र 2 आंसर की डाउनलोड करें और इसक प्रिंटआउट निकाल लें।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2026 सत्र 2 आंसर की जारी करने के साथ ही आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर ने किए विंडो खोल दी है। जिन उम्मीदवारों को आंसर की पर कोई दिक्कत है तो वो अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। 

5379487