Homeopathic Doctor: नीट यूजी में कम नम्बर आने वालों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे में आप अपना करियर BHMS में भी बना सकते हैं। अगर आप होम्योपैथिक डॉक्टर बनना चाहते हैं तो यह खबर आपके बहुत काम आने वाली है। आज हम आपको बताएंगे कि होम्योपैथिक डॉक्टर कैसे बनते हैं और कितनी सैलरी होती है। इसके साथ यह भी बताएंगे कि किन पदों पर सरकारी नौकरी कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं।
करियर के लिए है एक अच्छा ऑप्शन
बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी ( BHMS) करियर के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। इस कोर्स को करने के बाद आप प्राइवेट प्रैक्टिस के अलावा सरकारी नौकरी भी कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि सरकारी और निजी बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी के पूरे देश में 250 कॉलेज हैं। जिसमें सब मिलाकर 19000 से ज्यादा सीटे हैं। इस कोर्स की अवधि 5.5 होती है। जिसमें 1 साल की इंटर्नशिप भी होती है।
यह भी पढ़ें- गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को सिखाएं ये Skills: पढ़ाई में खूब लगेगा मन, भविष्य में होगा फायदा
इन पदों पर कर सकते हैं सरकारी नौकरी
इस कोर्स के लिए नीट यूजी की कट ऑफ कैटेगरी वाइज अलग होती है। नीट यूजी में 350 से ज्यादा नंबर आने वालों को सरकारी कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है। जानकारी ले लिए बता दें कि इस कोर्स को करने के बाद आप आयुष विभाग में चिकित्सा अधिकारी के पद पर काम कर सकते हैं। वहीं इस कोर्स को करने के बाद सरकारी अस्पताल में चिकित्सक के पद पर काम कर सकते हैं। इसके साथ ही आप मेडिकल ऑफिसर भी बन सकते हैं। वहीं आप होम्योपैथिक कॉलेज में लेक्चरर बन सकते हैं। होम्योपैथिक डॉक्टर की स्टारटिंग सैलेरी 20. 000 से 40,000 के बीच होती है। जो एक्सपीरियंस के साथ बढ़ती रहती है।