rajasthanone Logo
CTET 2026: शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। CTET फॉर्म करेक्शन की डेडलाइन आज यानी 18 जून निर्धारित की गई है।

CTET 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से आयोजित होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) सितंबर 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में संशोधन का अंतिम अवसर दिया गया है। इसके लिए अंतिम तिथि 18 जून निर्धारित की गई है। बोर्ड ने आवेदन पत्र में ऑनलाइन संशोधन के लिए करेक्शन विंडो खोली हुई है। सीबीएसई की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि कर दी है, वे निर्धारित अवधि में आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवश्यक संशोधन कर सकेंगे। 

18 जून के बाद सुधार की अनुमति नहीं दी जाएगी

आपको बताते चलें कि 18 जून के बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन पत्र में सुधार की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं सीटेट का 22वां संस्करण 6 सितंबर को देशभर के 132 शहरों में 27 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा। अगर अभ्यर्थियों की संख्या अधिक रहती है तो परीक्षा 5 सितंबर को भी आयोजित की जा सकती है। परीक्षा के प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से दो दिन पहले जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Re Neet Exam Update: NTA का बड़ा फैसला, अब बिना बैंक जानकारी अपडेट किए मिल सकेगा NEET रीनीट एडमिट कार्ड

सभी जानकारियों को सही रखना उम्मीदवा रों के लिए बेहद जरूरी

ऐसे में बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपने आवेदन पत्र में दर्ज व्यक्तिगत जानकारी, श्रेणी, परीक्षा केंद्र और अन्य विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें। ऐसे में अगर किसी प्रकार की गलती है तो उसे 18 जून तक जरूर सुधार कर लें, क्योंकि इसके बाद सुधार का कोई अवसर नहीं मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीटेट परीक्षा देशभर में शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण पात्रता परीक्षा मानी जाती है। ऐसे में आवेदन संबंधी है।

5379487