rajasthanone Logo
NEET रीनीट की परीक्षा देने वाले 6.5 लाख छात्रों के लिए राहत की खबर है। अब स्टूडेंट्स बिना बैंक अपडेट के डाउनलोड एडमिट कार्ड कर सकते हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Re Neet Exam Update: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने रीनीट देने वाले स्टूडेंटस के लिए राहत दी है। आपकी  जानकारी के लिए बता दें कि एनटीए ने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया में बैंक खाते की जानकारी को रिकन्फर्म या अपडेट करने की जरूरत को खत्म कर दिया है। इस फैसले से देशभर के लाखों स्टूडेंटस को राहत मिलेगी, जो किन्हीं कारणों से बैंक डिटेल्स अपडेट नहीं कर पा रहे थे और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी का सामना कर रहे थे। वहीं एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि रीनीट परीक्षा 21 जून रविवार को पेन-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। अब अभ्यर्थी बिना बैंक जानकारी अपडेट किए भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। देव शर्मा ने बताया कि एनटीए ने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए दो विकल्प उपलब्ध कराए हैं।

बैंक डिटेल्स अपडेट की शर्त हटाई

पहले विकल्प के तहत स्टूडेंट तुरंत अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और बैंक खाते की जानकारी किसी भी समय रिकन्फर्म या अपडेट कर सकते हैं। दूसरे विकल्प में स्टूडेंटस पहले अपनी बैंक डिटेल्स को रिकन्फर्म या अपडेट कर सकते हैं और उसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी एक विकल्प का चयन कर जल्द से जल्द एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेना चाहिए। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है, इसलिए किसी भी स्टूडेंट को लास्ट मिनट का इंतजार नहीं करना चाहिए। एनटीए की ओर से जारी जानकारी के अनुसार परीक्षा में शामिल होने वाले 22.57 लाख स्टूडेंटस में से लगभग 16 लाख अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं। इसके बावजूद 6.5 लाख से ज्यादा स्टूडेंटस ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है। परीक्षा में अब बहुत कम समय बाकी है।

एडमिट कार्ड डाउनलोड में बैंक डिटेल्स का झंझट खत्म

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में स्टूडेंटस ने एनटीए को अवगत कराया था कि वे विभिन्न तकनीकी और व्यक्तिगत कारणों से नीट की पंजीकरण फीस के संभावित रिफंड के लिए बैंक खाते की जानकारी को रिकन्फर्म या अपडेट नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे अभ्यर्थियों ने मांग की थी कि उन्हें बैंक डिटेल्स अपडेट किए बिना भी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा दी जाए, ताकि उनकी परीक्षा तैयारी और परीक्षा में शामिल होने की प्रक्रिया प्रभावित न हो। इस मांग पर विचार करने के बाद एनटीए ने बैंक डिटेल्स अपडेट करने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है।

5379487