कोटा का स्नेक पार्क

राजस्थान के कोटा में एक ऐसा पार्क मौजूद है, जिसको वहां के स्थानीय लोगों के द्वारा सांपो के मोहल्ले के नाम से भी जाना जाता है। ये जगह कोटा के चंबल गार्डन के अंदर बना हुआ है। इस स्थान पर लोग न केवल सांपो के बारे में जानते हैं, बल्कि उनको सामने से देख भी सकते हैं। चंबल नदी के किनारे बना इस स्थान के जीव-जंतुओं और प्रकृति की सुंदरता पर्यटको को अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। ये स्थान लोगों के लिए पर्यटन का सबसे प्रमुख आकर्षक केंद्र बन गया है। 

स्नेक पार्क में दुनिया के जहरीले सांप मौजूद

कोटा के इस पार्क में सांपो की कई प्रजातियां मौजूद है। यहां पर कुछ ऐसे भी मौजूद है, जो बहुत कम जगहों पर पाए जाते हैं। इस पार्क में आपको कोबरा, रसेल, करैत और वाइपर जैसे जहरीले सांप भी देखने को मिल जाएगे। इसके साथ ही आपको पायथन और रैट जैसे ऐसे भी सांप देखने को मिल जाएगे, जिनमें जहर नहीं होता है। इन सांपो को कांच के ग्लास के बने एनक्लोजर में रखा गया है, जिससे लोग बिना किसा डर के उन्हे आसानी से देख सके।

सांपो के बारे में दी जाती है जानकारी

इस पार्क में विद्यार्थियों को इन सांपो के बारे में जानकारी दी जाती है। साथ ही उनको जहरीले और बिना जहरीले सांपो के बीच अंतर करना सिखाया जाता है और बिना किसी कारण मारने से पारिस्थितिक तंत्र पर किस तरह प्रभाव पड़ता है। इन सभी के बारे में बच्चों को जानकारी दी जाती है।

इसे भी पढ़े:- Jaipur Richest City: क्या आप जानते हैं जयपुर है देश का सबसे अमीर शहर, यहां के लोग जीते हैं राजा-महाराजाओं वाली जिंदगी