Railway Update: भरतपुर जिले के यात्रियों  की मुश्किल में बढ़ सकती हैं।  ईदगाह भरतपुर पैसेंजर ट्रेन को आज से 3 महीने के लिए बंद कर दिया है। ऐसे में हर रोज सफर करने वाले यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। 4 सितंबर से 3 दिसंबर तक यात्रियों को इन ट्रेनों की फैसिलिटी नहीं मिलेगी।घाटे में चलने के कारण यह फैसला लिया गया है।

ईदगाह-भरतपुर पैसेंजर ट्रेन की डेली टाइमिंग्स और शेड्यूल

आपको बता दें कि गाड़ी संख्या 51907 ईदगाह से हर रोज सुबह 5:30 चलकर 6:40 पर भरतपुर पहुंचती थी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 51908 भरतपुर से सुबह 10:30 बजे चलती थी। जो 8:20 पर ईदगाह पहुंचती थी। ऐसे ही गाड़ी नंबर 51909 ईदगाह से रात को 8:20 बजे चलती थी, जो 10:08 बजे भरतपुर पहुंचती थी। वहीं वापसी में गाड़ी नंबर 51910 भरतपुर से रात 11:00 बजे चलती थी जो 12:20 पर ईदगाह पहुंचती थी।

यह भी पढ़ें-  Delhi Jaipur Highway: 6 लेन हाईवे के लिए 10 साल पहले शुरू हुआ था निर्माण कार्य, अभी तक काम अधूरा, टोल वसूली जारी

3 महीने के लिए स्थाई रूप से इसका संचालन बंद

बताया जा रहा है की टिकट काउंटर से हर रोज केवल 10-15 टिकट ही कट रही थी। ऐसे में उसको देखते हुए गाड़ी बंद करने का फैसला किया गया। पीआरओ एनसीआर द्वारा बताया गया कि इन दोनों ट्रेन में नाम मात्र की टिकट बन रही थी। बहुत कम ही लोग ईदगाह और भरपूर से सफर करते थे। जिस वजह से 3 महीने के लिए स्थाई रूप से इसका संचालन बंद कर दिया गया है।