Indian Railways: गर्मी की छुट्टियों में बढ़ते यात्री भार को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए 6 ट्रेनों में 14 अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे, जिससे करीब 1492 अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी। इससे रिजर्वेशन में हो रही परेशानी से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

इन ट्रेनों में जुड़ेंगे कोच

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अजमेर अमृतसर एक्सप्रेस में अजमेर से 1 से 13 अप्रैल तक, जयपुर दिल्ली सराय रोहिल्ला- जयपुर डबल डेकर ट्रेन 1-30 अप्रैल तक एग्जीक्यूटिव वातानुकुलित कुर्सियान श्रेणी का एक, जयपुर रेवाड़ी जयपुर ट्रेन 1-30 अप्रैल तक, जनरल क्लास के पास भिवानी मथुरा ट्रेन में भिवानी से 3 अप्रैल से 2 मई तक और मथुरा से 4 अप्रैल से 30 मई तक, जनरल क्लास के 3, हिसार जयपुर ट्रेन में हिसार से 1 से 30 अप्रैल तक और जयपुर से 4 अप्रैल से 3 मई तक जनरल क्लास के 2, जयपुर भटिंडा ट्रेन में 2 अप्रैल से 1 मई तक जनरल क्लास के 2 अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Railway Update: जयपुर–उदयपुर रूट पर वंदे भारत नहीं,यात्रियों को 9 घंटे तक करना पड़ रहा इंतजार

कई ट्रेन होंगी रद्द

इसके साथ ही आपको बताते चलें कि सीपीआरओ व अमित सुदर्शन ने बताया कि अजमेर चंडीगढ़ गरीब रथ एक्सप्रेस 31 मई और 2 जून चंडीगढ़ अजमेर में गरीब रथ एक्सप्रेस 1और 3 जून को रद्द रहेगी। वहीं अजमेर चंडीगढ़ और चंडीगढ़ अजमेर वंदे भारत 6 जून को रद्द रहेगी।