Jaipur Railway : रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जयपुर जंक्शन पर दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत खजुराहो–उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस और स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस के आगमन और प्रस्थान का समय बदला गया है, ताकि यात्रियों को बेहतर ट्रेन कनेक्टिविटी मिल सके। इस बदलाव से खासकर दिल्ली, आगरा, ग्वालियर और बुंदेलखंड से पश्चिमी राजस्थान की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
10 मिनट पहले पहुंचेगी इंटरसिटी
खजुराहो उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का जयपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का टाइम रात्रि 10:40 पर है। जो पहले से करीब 10 मिनट पहले पहले इसका टाइम 10:50 पर था। इस स्टेशन पर ट्रेन करीब 20 मिनट रूकेगी और रात्रि 11:00 बजे जयपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।
स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस का भी बदला समय
वही सवर्ण नगरी एक्सप्रेस के भी टाइम में बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेन रात्रि 10:50 पर पहुंचेगी। पहले इसका टाइम 10:40 था। क्या ट्रेन 10 मिनट रुकने के पश्चात 11:00 से रवाना होगी
यात्रियों को मिलेगा फायदा
ट्रेनों का समय एक ही स्लॉट में होने के कारण अगर एक ट्रेन में लेट हो जाती थी तो दूसरी ट्रेन छूटने की संभावना हो जाती थी। इसी समस्या को देखते हुए रेलवे के द्वारा समय में बदलाव किया गया है। रेलवे ने फुलेरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भी स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस के समय में बदलाव किया है। अब यह ट्रेन रात 11:53 बजे पहुंचेगी और यहां 2 मिनट के लिए रूकेगी।
यह भी पढ़ें...Wedding in Rajasthan: डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर रहे हैं? जानें शाही शादी का पूरा खर्चा