Rajasthan FASTag: केंद्र सरकार ने एक नई फास्टैग वार्षिक पास प्रणाली को शुरू कर दिया है। इसका उद्देश्य सड़क यात्रा को सुगम और अधिक किफायती बनाना है। इस सुविधा के अंतर्गत निजी कार मलिक 3 हजार का एक वार्षिक टोल पास खरीद सकते हैं। यह 200 टोल क्रॉसिंग या फिर 1 साल (जो भी पहले हो) के लिए वैध रहेगा। 

राजस्थान में फास्टैग पास सुविधा 

इस कदम के बाद राजस्थान को राज्य पर के 9 टोल प्लाजा के साथ इस योजना में शामिल कर लिया गया है। यहां इस सुविधा की उपलब्धता होगी। ये टोल प्लाजा जयपुर, टोंक, झालावाड़, कोटा, राजसमंद, पाली और सिरोही जिलों में है। 

बरखेड़ा टोल प्लाजा जयपुर: इसे बरखेड़ा चंदौली टोल प्लाजा के नाम से भी जाना जाता है और यह एनएच 12 पर शिवदासपुरा के पास स्थित है।

सोनवा टोल प्लाजा टोंक: यह एनएच 12 पर जयपुर देवली के बीच स्थित है।

मेथुन टोल प्लाजा झालावाड़: यह राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर स्थित है। 

किशोरपुरा टोल प्लाजा कोटा: यह राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर देवली की तरफ स्थित है। 

मंडावरा टोल प्लाजा राजसमंद: राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर स्थित है।

रायपुर टोल प्लाजा पाली: यह राष्ट्रीय राजमार्ग 14 पर स्थित है। 

इंदिरा नगर टोल प्लाजा पाली: यह राष्ट्रीय राजमार्ग 14 पर स्थित है। 

बिरामी टोल प्लाजा सिरोही: यह राष्ट्रीय राजमार्ग 14 पर स्थित है। 

उथमान टोल प्लाजा सिरोही: यह राष्ट्रीय राजमार्ग 14 पर स्थित है। 

वार्षिक पास कैसे प्राप्त करें 

इसके लिए आपको हाईवे यात्रा ऐप डाउनलोड करना पड़ेगा या फिर आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। उसके बाद आपको अपना वाहन पंजीकरण नंबर और फास्टैग आईडी दर्ज करनी होगी। फिर आप पास के लिए पात्रता को जांच ले। इसके बाद डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या फिर नेट बैंकिंग से 3 हजार का भुगतान कर दें। भुगतान करने के बाद 2 घंटे के अंदर आपका पास सक्रिय हो जाएगा।

यह भी पढ़ें...Railway Festival Season Offer: त्योहारी सीजन में स्पेशल ऑफर, रेलवे का राउंड ट्रिप पैकेज योजना शुरू... पाएं 20% की छूट