Who Should Not Wear Diamond: ज्योतिष शास्त्र की शाखाओं में रत्न शास्त्र की अहम भूमिका है। इस शास्त्र में रत्नों से संबंधित बाते बताई गई है। आज के समय में हर कोई रत्न धारण करना चाहता है। लेकिन रत्न शास्त्र में बताया है कि किसी भी राशि का जातक रत्न धारण करने सेपहले उसे एक बार इस बात का जानकारी अवश्य लेना चाहिए कि क्या अमुक रत्न धारण करना चाहिए या नहीं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब शत्रु ग्रह के रत्न को किसी राशि का जातक धारण करता है तो उसे उसके अशुभ प्रभाव को झेलना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो कुछ राशि के जातकों को कभी भी हीरे की अंगूठी या फिर हीरे का कोई और गहना धराण नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति पर बुरा असर पड़ता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि हीरे किन-किन राशियों को धारण करना चाहिए या नहीं।
मेष राशि
रत्न ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल ग्रह के स्वामित्व वाली मेष राशि के लिए कभी भी हीरा धारण नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि यह अशुभ सिद्ध हो सकता है। आपको बता दें कि हीरा शुक्र का रत्न है। ऐसे में शुक्र का मंगल के साथ शतुत्रा का भाव तो नहीं है लेकिन मित्रता का भी भाव नहीं है।
ऐसे में सम की स्थिति में जातकों को हीरा पहनने से बचना चाहिए। आपको बता दें कि इस रत्न को धराण करते ही जातक के घर में कई तरह की परेशानियां और लड़ाई व क्लेश बढ़ सकता है। साथ ही साथ जीवन में कई तरह की समस्याएं भी बढ़ने लगती है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के स्वामी ग्रह चंद्रमा है और शुक्र के साथ उनका पूर्ण शत्रुता का भाव है। ऐसे में जब कर्क राशि के जातक हीरा धारण करते हैं तो उनका मन शांत नहीं हो पाता है और उन्हें धन हानि बनी रहती है। वहीं जो लोग हीरा पहनते हैं उन्हें सौभाग्य कम पड़ने लगता है। वहीं सुख के मौके दुख में बदलने लगते हैं और बना बनाया काम भी बिगड़ने लग जाता है।
सिंह राशि
रत्न ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य के स्वामित्व वाली राशियां हैं जन्हें हीरा नहीं धारण करना चाहिए। क्योंकि सूर्य और शुक्र के बीच शत्रुता का भाव है ऐसे में जातक अगर हीरा धारण करता है तो इससे धन हानि तो होगी ही होगी इसके साथ ही निवेश भी डूब सकता है।
यह भी पढ़ें- Shani Revati Nakshatra 2026: 17 मई से अक्टुबर तक इन राशियों को रहना होगा सावधान, बढ़ेगा फिजूल खर्च









