rajasthanone Logo
Vyatipat Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह योग 10 जुलाई को सुबह 6 बजकर 53 मिनट से शुरू होगा और 12 बजकर 27 मिनट तक प्रभावी रहेगा। इस योग के बनने से कुछ राशि के जातकों के लिए कठिन परिस्थिति आ सकता है। साथ ही साथ इस दौरान मानसिक तनाव भी हो सकता है। तो आइए इस खबर में उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vyatipat Yog 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को एक बहुत ही गजब का संयोग बनने जा रहा है। आपको बता दें कि यह योग व्यतिपात योग कहा जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह योग 10 जुलाई को सुबह 6 बजकर 53 मिनट से शुरू होगा और 12 बजकर 27 मिनट तक प्रभावी रहेगा।

इस योग के बनने से कुछ राशि के जातकों के लिए कठिन परिस्थिति आ सकता है। साथ ही साथ इस दौरान मानसिक तनाव भी हो सकता है। तो आइए इस खबर में उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

वृषभ राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दौरान वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। साथ ही साथ आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। आपको पैसों की कमी भी महसूस हो सकती है। इसलिए थोड़ा कम खर्च करें। बात करें पारिवारिक स्थिति की तो इस दौरान परिवार के लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

मिथुन राशि

व्यतिपात योग मिथुन राशि वालों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इस दौरान पारिवारिक मामलों में मिथुन राशि वालों को ज्यादा से ज्यादा सावधान रहना होगा। साथ ही साथ माता-पिता की नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है और उन्हें मनाने में समय भी लग सकता है। आपको इस दौरान कामकाज में मन लगना बंद हो सकता है, जिससे तनाव भी बढ़ेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह योग बहुत ही ज्यादा चिंता बढ़ाने वाला रहेगा। इस परिवार के किसी बुजुर्ग की तबीयत भी खराब हो सकती है, जिससे मन आपका परेशान हो सकता है। इस दौरान आपका खर्च भी बढ़ सकता है। 

5379487