Shukra Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह को धन, वैभव, सुख, समृद्धि, आकर्षण और ऐश्वर्य का कारक ग्रह माना जाता है। मान्यता है कि इन सभी पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य रहता है। जब भी शुक्र का राशि या नक्षत्र परिवर्तन होता है तो इन सभी क्षेत्रों में प्रभाव देखने को मिलता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 4 जुलाई को शुक्र ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। शुक्र ग्रह अपनी वर्तमान राशि से निकलकर सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। ऐसे में शुक्र का यह अग्नि तत्व की राशि में जाना कुछ राशि के जातकों को करियर, प्रेम, और आर्थिक स्थिति में बड़े बदलाव होने के संकेत बन रहे हैं।
इन राशियों की बदलने जा रही है किस्मत
मेष राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, मेष राशि के जातकों पर शुक्र का गोचर का प्रभाव ज्यादा पड़ेगा। इस दौरान आपके प्रेम संबंधों में मिठास लेकर आएगा। यदि मेष राशि वाले जातक सिंगल हैं तो उनको कोई विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। साथ ही साथ आर्थिक रूप से यह समय अनुकूल भी रहेगा।
मिथुन राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आपके कार्यक्षेत्र में काम की सराहना होगी। जो भी आपके पुराने काम अटके हुए हैं वे पूरे होंगे। साथ ही साथ आपकी मेहनत का फल भी धन लाभ के रूप में मिलेगा।
तुला राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, शुक्र गोचर से तुला राशि वाले जातकों को समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही साथ नई योजनाओं में आप निवेश करने के लिए यदि सोच रहे हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद होगी। आपके इनकम के नए-नए सोर्स भी बनेंगे। विदेश यात्रा के भी योग बन सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Shani Vakri 2026: जुलाई के अंत में शनि देव बदलेंगे चाल, इन राशियों का चमकेगा भाग्य










