rajasthanone Logo
Swapna Shastra: रात को जब हम सोते हैं तो व्यक्ति सपने देखते हैं और हर सपनों का कुछ न कुछ जरूर मतलब होता है। यानी सपने में देखे गए चीजों से पता चलता है कि आने वाले समय में क्या घटनाएं हो सकती हैं या क्या शुभ संकेत मिल सकते हैं।

Swapna Shastra: वैदिक ज्योतिष शास्त्र की शाखाओं में स्वप्न शास्त्र की अहम भूमिका है। बता दें कि स्वप्न शास्त्र में सपनों के बारे में विस्तार से बताया गया है। जो सपने देखते हैं उनसे यह पता चल जाता है कि आने वाला समय में आपके साथ क्या घटनाएं होने वाली हैं या फिर आपको क्या शुभ संकेत मिलने वाले हैं।

रात को जब हम सोते हैं तो व्यक्ति सपने देखते हैं और हर सपनों का कुछ न कुछ जरूर मतलब होता है। यानी सपने में देखे गए चीजों से पता चलता है कि आने वाले समय में क्या घटनाएं हो सकती हैं या क्या शुभ संकेत मिल सकते हैं। आज इस खबर में कुछ सपनों के बारे में जानेंगे जो हर कोई देख लेता है, लेकिन उसके बारे में बहुत कम ही लोग जान पाते हैं। तो आइए उन सपनों के बारे में जानते हैं।

सपने में खुद की शादी देखने का मतलब

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आप रात को सोते समय सपने देखते हैं और सपने में खासकर अपनी खुद की शादी देखते हैं तो इस तरह के सपने अच्छे नहीं होते हैं। मान्यता है कि इस तरह के सपने आने वाले समय में किसी परेशानी में पड़ने का संकेत होता है या फिर बड़ी समस्याएं आने का इशारा करता है। इसलिए जब भी आपको इस तरह के सपने दिखे तो सतर्क हो जाएं और संभलकर चलें।

सपने में भगवान देखने का मतलब

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आप रात को सोते हैं और सपने में भगवान का दर्शन हो जाएं तो यह बहुत ही शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस तरह के सपने आपके जीवन में बड़ी खुशी या अच्छी खबर लाने वाली है। यानी आने वाले समय में आपको जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। आपके जीवन में अच्छा पल हो सकता है। 

यह भी पढ़ें- Shani Nakshtra Parivartan 2026: अक्षय तृतीया से पहले बदलेगा इन राशियों का भाग्य, शनि देव बना देंगे धनवान

5379487