rajasthanone Logo
Raksha Bandhan 2025 Horoscope : वृषभ राशि वालों के लिए भी रक्षाबंधन बहुत शुभकारी रहेगा। आपका करियर ग्राफ और ऊपर जाएगा। अपने प्रोजेक्ट में मन मुताबिक सफलता प्राप्त करेंगे।

Raksha Bandhan 2025 Horoscope : इस बार 9 अगस्त को रक्षाबंधन का पावन पर्व पड़ रहा है। शनिवार के दिन पड़ रहे इस त्योहार के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी है जो 5 राशियों के लिए बहुत शुभकारी माना जा रहा है। ये शुभ संयोग जिन पांच राशियों पर प्रभाव डालने वाला है वो राशियां हैं मेष, वृषभ, सिंह, कन्या और मकर राशि। आइए देखते हैं इन राशियों के जीवन में कैसे खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है 9 अगस्त...

मेष राशि 

मेष राशि वालों के लिए रक्षाबंधन का पर्व सर्व मंगलकारी और मनोकामना पूर्ति लेकर आएगा। इनके मान सम्मान में वृद्धि होगी और हर ओर से खुशियां बरसेंगी। नौकरी की तलाश पूरी होगी और व्यावसायिक सफलता भी मिलेगी। परिवार के साथ दिन बहुत खुशनुमा बीतेगा।

वृषभ राशि 

वृषभ राशि वालों के लिए भी रक्षाबंधन बहुत शुभकारी रहेगा। आपका करियर ग्राफ और ऊपर जाएगा। अपने प्रोजेक्ट में मन मुताबिक सफलता प्राप्त करेंगे। बहुत दिनों से की गई मेहनत का सुखद परिणाम मिलने का समय आ गया है। नौकरीपेशा हैं तो भी सफलता मिलना तय है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

सिंह राशि 

रक्षाबंधन के दिन सिंह राशि वालों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। ये खुशखबरी व्यावसायिक भी हो सकती है और नौकरी से जुड़ी भी। हाथ में आया अवसर किसी भी कीमत में आपको गंवाना नहीं चाहिए। करियर में शानदार सफलता मिलने के आसार हैं। परिवार में भरपूर खुशियां रहेंगी। आपसी रिश्ते बहुत सुखद अनुभव वाले होंगे।

कन्या राशि 

कन्या राशि वाले अपने परिवार के साथ हंसी खुशी वाले माहौल का भरपूर आनंद लेंगे। आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी। आपका कोई मित्र या रिलेटिव करियर संबंधी उपयोगी सुझाव भी आपको दे सकता है। 

मकर राशि 

मकर राशि वालों के लिए रक्षाबंधन का दिन सफलता से भरा होने वाला है। आपके द्वारा किए गये प्रयासों का सकारात्मक परिणाम इस दिन मिलने वाला है। आपके लिए लिए गए निर्णयों को सराहना मिलेगी। रक्षाबंधन के दिन परिजनों और संबंधियों के साथ समय आनंदमय बीतेगा। पारिवारिक संबंध और अधिक मजबूत होंगे और आर्थिक रूप से भी लाभ प्राप्त होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें...Raksha Bandhan 2025: इस बार बहनें बांधे भाई को राखी पर रक्षा सूत्र, चमकेगी किस्मत और मिलेगी जीवन में तरक्की

 

5379487