rajasthanone Logo
Premanand Maharaj: श्रीधाम वृंदावन के प्रसिद्ध महंत प्रेमानंद जी महाराज के विचार और प्रवचन लोगों को सही राह दिखाने का कार्य करते हैं। प्रेमानंद जी महाराज का मानना है कि यदि हमारी जिंदगी में आने वाली परेशानियां हम खुद की कुछ गलतियों की वजह से ही आती है। ह

Premanand Maharaj: श्रीधाम वृंदावन के प्रसिद्ध महंत प्रेमानंद जी महाराज के विचार और प्रवचन लोगों को सही राह दिखाने का कार्य करते हैं। प्रेमानंद जी महाराज का मानना है कि यदि हमारी जिंदगी में आने वाली परेशानियां हम खुद की कुछ गलतियों की वजह से ही आती है। हम जाने अनजाने में कई बार अपनी कुछ बेहद निजी बातें जो हैं दूसरों के सामने जाहिर कर देते हैं, जिससे हमारे बने हुए कार्य भी बिगड़ने लगते हैं। साथ ही हम लोगों की बुरी नजर या नेगेटिव एनर्जी के शिकार हो जाते हैं। आपको बता दें कि प्रेमानंद जी महाराज ने बताया कि यदि आप 3 बातों का ध्यान रखते हैं तो आपके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी।

भविष्य की बातें किसी से न करें साझा

प्रेमानंद जी महाराज बताते हैं कि यदि आप अपनी जिंदगी में बड़े लक्ष्यों को हासिल करना चाहते हैं और कुछ भविष्य की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये बातें किसी से साझा न करें। जब तक वह कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक वह बात किसी से शेयर न करें, महाराज जी कहते हैं कि वक्त से पहले अपने इरादों का ढिंढोरा पीटने से काम में बाधाएं आ सकती हैं।

अपनी कमजोरी

महाराज जी कहते हैं कि आज के समय में हर किसी इंसान पर भरोसा करने लायक नहीं होता है। कभी भी किसी गलत या फिर बाहरी व्यक्ति के सामने अपनी कमजोरी जाहिर नहीं करना चाहिए। महाराज जी कहते हैं कि लोग वक्त आने पर आपकी इसी कमजोरी का गलत फायदा उठा सकते हैं।

परिवार की निजी बातें

यदि आप अपने जीवन को खुशहाल रखना चाहते हैं तो पति-पत्नी के बीच के रिश्ते और परिवार की अंदरूनी बातें हमेशा घर की चारदीवारी के भीतर ही रखें। क्योंकि इन बातों को दूसरों को बताने से आपसी दूरियां बढ़ने लग जाती है और बाहरी लोगों की बुरी नजर आपके परिवार और रिश्तों पर लगने लगती है।

5379487