rajasthanone Logo
Nirjala Ekadashi 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल की सबसे बड़ी एकादशी आने वाली है। साल की सबसे बड़ी एकादशी निर्जला एकादशी के रूप में जाना जाता है। इस दिन एक बेहद खास और दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है।

Nirjala Ekadashi 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल की सबसे बड़ी एकादशी आने वाली है। साल की सबसे बड़ी एकादशी निर्जला एकादशी के रूप में जाना जाता है। इस दिन एक बेहद खास और दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। आपको बता दें कि इस शुभ योग के प्रभाव से तीन राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।

दृक पंचांग के अनुसार, 25 जून को निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाएगा। निर्जला एकादशी के दिन लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने जा रहा है। क्योंकि इस दिन बुध और शुक्र एक ही राशि में यानी कर्क राशि में एक साथ बैठेंगे रहेंगे, जिससे इस राजयोग का निर्माण होगा। तो आइए इस खबर में जानते हैं कि किन-किन राशियों के लिए निर्जला एकादशी का व्रत खास रहने वाला है। 

वृषभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि वाले जातकों के लिए निर्जला एकादशी बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने से वृषभ राशि वाले जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। साथ ही साथ मां लक्ष्मी की कृपा से आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग बेहद शानदार रहने वाला है क्योंकि यह राजयोग आपकी ही राशि में बनने जा रहा है। इस दौरान आपकी उन्नति और आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी। कार्यक्षेत्र की बात करें तो आपको उचित परिणाम भी मिलेगा, जिससे आपकी आय में वृद्धि भी हो सकती है। 

तुला राशि

निर्जला एकादशी पर बनने वाला लक्ष्मी नारायण राजयोग उन्नति के द्वार खोल सकता है। साथ ही साथ लंबे समय से चली आ रही परेशानियां जल्द ही दूर होंगी। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनको प्रमोशन भी मिलने के योग बन रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- Mangal Gochar 2026: 21 जून से इन राशियों को रहना होगा सावधान, टूट सकता है दुखों का पहाड़

5379487