Budh Gochar: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज से अप्रैल महीने की शुरुआत हो गई है और आज से ही कई ग्रह अपनी राशि तो कई ग्रह अपना नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। ऐसे में आज ही के दिन ग्रहों के राजकुमार अपना नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं।
दृक पंचांग के अनुसार, आज ग्रहों के राजकुमार रात 8 बजकर 19 मिनट पर पू. भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। पू. भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ राशियों का भाग्य बदल सकता है। तो आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही ज्यादा अच्छा रहने वाला है। आज रात से ही आपकी किस्मत में चार-चांद लग सकते हैं। यदि कोई काम बन नहीं रहा है या फिर किसी भी कार्य में परेशानी आ रही है तो आज रात से ही सारी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। सफलता के द्वार खुलते हुए नजर आएंगे। साथ ही साथ सेहत में भी सुधार हो सकता है। अपनी दिनचर्या का खास ध्यान रखें।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए बुध का गोचर वरदान के समान साबित हो सकता है। आज आपको किसी से हेल्प मिल सकता है। साथ ही साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश में इधर उधर भटक रहे हैं उन्हें किसी अच्छे कंपनी से ऑफर मिल सकता है। परिवार की ओर से भी मदद मिलने की संभावना बन रही है। पिता के स्वास्थ्य में पहले से ज्यादा सुधार हो सकता है। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
तुला राशि
बुध का गोचर तुला राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आज रात में अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज रात के बाद आपकी किस्मत में बदलाव देखने को भी मिल सकता है। यदि आप विदेश में पढ़ाई करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपकी इच्छा जल्द पूरी हो सकती है।
यह भी पढ़ें- Mangal Gochar: 2 अप्रैल से होने वाला है बड़ा चमत्कार, सूर्य-शनि और मंगल का त्रिग्रही योग मचाएगा धमाल










