rajasthanone Logo
Maha Shivaratri 2026: महाशिवरात्रि इस साल 15 फरवरी को मनाई जाएगी। आपको बता दें कि इस दिन शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने वाला है। तो आइए इस खबर में उन लक्की राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Maha Shivaratri 2026: महाशिवरात्रि 15 फरवरी, 2026 को मनाई जाएगी, और ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार यह दिन बहुत खास है। महाशिवरात्रि पर बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग बन रहा है।

महाशिवरात्रि पर लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने से चार राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ परिणाम मिलेंगे। तो, आइए इस खबर में इन भाग्यशाली राशियों के बारे में जानते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को अचानक धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। नए स्रोतों से आय बढ़ेगी। यह समय व्यापारियों के लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। उन्हें भारी मुनाफा होगा। जो लोग नौकरी करते हैं, उन्हें भी सम्मान और पैसा मिलेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक प्रगति के मौके मिलेंगे। उन्हें अपने माता-पिता से पैसा मिल सकता है। उन्हें पैतृक संपत्ति से भी फायदा हो सकता है। यात्रा सुखद रहेगी। संपत्ति, घर या गाड़ी खरीदने की योजनाएं पूरी हो सकती हैं।

मकर राशि

महाशिवरात्रि पर बनने वाला लक्ष्मी नारायण राजयोग मकर राशि वालों को भी आर्थिक लाभ दिला सकता है। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। अगर आपने लोन लिया है, तो अब उसे चुकाया जा सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि

बुध और शुक्र की युति से कुंभ राशि में लक्ष्मी नारायण राजयोग बन रहा है, जिससे इन राशि वालों को अचानक धन लाभ होगा। उन्हें गुप्त स्रोतों से पैसा मिल सकता है। व्यापार का विस्तार होगा। वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-  Shani Dev: 2027 तक इन राशियों को रहना होगा सावधान, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का रहेगा अशुभ प्रभाव

5379487