rajasthanone Logo
Lucky Food: हमारे बुढ़े-बुजुर्ग कहा करते थे कि जब भी घर से बाहर निकलना चाहिए तो कुछ खा कर निकलना चाहिए। यह बात जीवन के अनुभव और मान्यताओं पर आधारित है। तो आइए इस खबर में जानते हैं घर से बाहर निकलते समय किस चीज का सेवन करना चाहिए।

Lucky Food: जीवन में कभी-कभी छोटे-छोटे बदलाव भी बड़ा असर डालते हैं। हमारे बड़े-बुज़ुर्ग हमेशा से कहते आए हैं कि घर से निकलने से पहले कुछ चीज़ें खाना शुभ होता है, ये सिर्फ परंपराएँ नहीं है। बल्कि यह जीवन का भी अनुभव और मान्यता पर आधारित बातें हैं।

मान्यता है कि यदि हम दिन और काम के हिसाब से सही चीजें खाते-पीते हैं, तो ऐसे में काम बनने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है और दिन भी अच्छा गुजरता है। यह आदत न सिर्फ़ आत्मविश्वास देती है, बल्कि भीतर से सकारात्मक ऊर्जा भी भर देती है। आइए जानते हैं कि हफ़्ते के सातों दिन घर से निकलने से पहले कौन सी चीज़ आपके लिए शुभ हो सकती है और किस दिन क्या खाना चाहिए, इसका क्या महत्व है।

रविवार - पान का सेवन

अगर आप रविवार को किसी महत्वपूर्ण और शुभ काम के लिए घर से निकल रहे हैं, तो पान खाना अच्छा माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि पान खाने से दिन की सकारात्मक शुरुआत होती है और काम बनने की संभावना बढ़ जाती है। ख़ासकर जब कोई नया काम शुरू करना हो, तो पान खाने से मन में उत्साह और आत्मविश्वास आता है।

सोमवार - आईना देखना

सोमवार को घर से निकलने से पहले आईना देखना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे दिन भर ऊर्जा संतुलित रहती है और काम में रुकावटें कम आती हैं। दरअसल, आईने में देखने से हमारा चेहरा और मन दोनों तैयार होते हैं, जिससे हम आत्मविश्वास के साथ अपना काम शुरू करते हैं।

मंगलवार - गुड़ का सेवन

मंगलवार को घर से निकलने से पहले गुड़ खाना बहुत शुभ माना जाता है। गुड़ मीठा होने के साथ-साथ स्फूर्तिदायक भी होता है। ऐसा माना जाता है कि इससे दिन भर उत्साह बना रहता है और काम पूरा करना आसान हो जाता है। साथ ही, यह मंगल ग्रह की कृपा पाने का एक सरल उपाय भी है।

बुधवार - धनिया का सेवन

बुधवार को घर से निकलने से पहले धनिया खाने की परंपरा है। कहा जाता है कि इससे आर्थिक मामलों में सफलता मिलती है और धन लाभ के योग बनते हैं। हरा धनिया ताजगी और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है, इसलिए इसे खाने से मन हल्का और प्रफुल्लित रहता है।

गुरुवार - जीरा का सेवन

गुरुवार को घर से निकलने से पहले जीरा खाना शुभ माना जाता है। जीरा शीतलता और संतुलन का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि इसे खाने से विचार स्पष्ट होते हैं और निर्णय लेना आसान होता है। यह दिन विशेष रूप से बृहस्पति ग्रह का होता है, इसलिए जीरा खाने से आशीर्वाद और कार्य में सफलता दोनों मिलती है।

शुक्रवार - दही का सेवन

धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्रवार के दिन यदि आप घर से निकलते हैं, तो दही खा कर निकलें। घर से दही खा कर निकलना सबसे अच्छा माना जाता है। बता दें कि दही को शांति और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि दही को खाने से काम बिना किसी बाधा के पूरे हो जाते हैं। इसके साथ ही मन में शांति बनी रहती है।

शनिवार - अदरक का सेवन

शनिवार के दिन घर से निकलने से पहले अदरक खाना शुभ माना जाता है। अदरक शक्ति, साहस और दृढ़ता का प्रतीक है। यह दिन शनि ग्रह का है और अदरक का सेवन करने से आप अपने काम में मजबूती और स्थिरता ला सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Aja Ekadashi 2025: कब है अजा एकादशी, जानिए शुभ तिथि, योग, महत्व और उपाय

यह भी पढ़ें- Zodiac Sign: अपनी वाइफ के ऊपर दिल खोलकर के धन लुटाते हैं इन अक्षरों के नाम वाले लोग

5379487