rajasthanone Logo
Shani Gochar : आज यानी 21 मार्च को 4 बजे शनि ग्रह की चाल बदलने वाली है. शनि आज 4 बजे उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के तीसरे चरण में गोचर कर चुके हैं।

Shani Gochar : आज यानी 21 मार्च को 4 बजे शनि ग्रह की चाल बदलने वाली है. शनि आज 4 बजे उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के तीसरे चरण में गोचर कर चुके हैं। आपको बता दें कि उत्तराभाद्रपद के तीसरे चरण में शनि 17 अप्रैल तक विराजमान रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस नक्षत्र के स्वामी स्वयं शनि देव महाराज है।

ज्योतिषियों का कहना है कि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के तीसरे चरण में जाने के बाद शनि देव तीन राशि के जातकों को जबरदस्त लाभ दे सकते हैं। इसके साथ ही जिन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है उन पर शनि देव की विशेष कृपा भी बरस सकती है। तो आइए इस खबर में उन लक्की राशियों के बारे में जानते हैं जिन पर आज से शनि देव मेहरबान रहने वाले हैं। 

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही ज्यादा अच्छा रहने वाला है क्योंकि मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। ऐसे में यह नक्षत्र पद परिवर्तन मेष राशि वालों को विभिन्न श्रेत्रों में लाभ मिल सकता है। साथ ही साथ जो लोग नौकरी या रोजगार की तलाश में इधर उधर भटक रहे हैं उन्हें अच्छी नौकरी मिल सकती है। जीवन में चल रही सारी परेशानियां खत्म हो सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों पर शनि की ढैय्या चल रही है ऐसे में शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के तीसरे पद में प्रवेश करने से सभी क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। साथ ही साथ आपके लिए यह समय कल्याणकारी भी रहने वाला है। इस दौरान आपको आर्थिक तंगी से राहत भी मिल सकता है। जो लोग कारोबार करने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए यह समय लाभकारी रहेगा। कारोबार में लाभ मिल सकता है।

धनु राशि

शनि का नक्षत्र परिवर्तन धनु राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। क्योंकि धनु राशि पर भी शनि की ढैय्या चल रही है। ऐसे में शनि देव इन राशि के लोगों को नए मौके दे सकते हैं। कारोबार में मुनाफा हो सकता है। ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिलने की संभावना है।

5379487