rajasthanone Logo
Hanuman Jayanti: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज हनुमान जी का जन्मोत्स मनाया जा रहा है। मान्यता है कि हनुमान जी के जन्मोत्सव वाले दिन यदि राशि अनुसार दान करते हैं तो आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है।

Hanuman Jayanti: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज हनुमान जी का जन्मोत्स मनाया जा रहा है। मान्यता है कि हनुमान जी के जन्मोत्सव वाले दिन यदि राशि अनुसार दान करते हैं तो आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है। साथ ही साथ हनुमान जी का आशीर्वाद भी मिलता है। तो चलिए इस खबर में जानते हैं कि हनुमान जयंती के दिन किस राशि को कौन सी चीजों की दान करना चाहिए।

मेष राशि- मेष राशि वाले लोग हनुमान जयंती के दिन अनार, टमाटर, गेहूं या फिर रागी का दान करना चाहिए। ऐसा करने से अच्छे परिणाम मिलते हैं।

वृषभ राशि-  वृषभ राशि वाले लोग हनुमान जयंती के दिन दूध, दही, चावल, आटा या फिर नमक का दान कर सकते हैं। यह उनके लिए शुभ रहेगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वाले लोग हनुमान जयंती पर हरि सब्जियां, साबुत मूंग और फल का दान करना चाहिए। इससे आत्मविश्वास में वृद्धि होता है।

कर्क राशि- कर्क राशि वाले लोग हनुमान जयंती के दिन नारियल, चावल और चीनी का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

सिंह राशि- सिंह राशि वाले लोग इस दिन सेब, गुड़ या फिर मूंगफली का दान करना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है।

कन्या राशि- कन्या राशि वाले लोग इस दिन हरे फल, साबुत मूंग और शरबत दान करना चाहिए। ऐसा करने से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां कम हो जाती है।

तुला राशि- हनुमान जयंती के दिन तुला राशि वाले लोग सफेद कपड़े, शक्कर और खुशबूदार चीजों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से ग्रह दोष से मुक्ति मिल जाती है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वाले लोग हनुमान जयंती के दिन लाल चंदन, मसूर की दाल और तांबे के बर्तन का दान करना लाभकारी माना गया है।

धनु राशि- धनु राशि वाले लोग हनुमान जयंती के दिन चने की दाल, बेसन के लड्डू और पीले वस्त्र का दान करना चाहिए। ऐसा करने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

मकर राशि- मकर राशि वाले लोग इस दिन काले तिल, कंबल या स्टील के बर्तन का दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा कम हो जाती है।

कुंभ राशि- हनुमान जयंती के दिन कुंभ राशि वाले लोग बैग या छाता का दान करना चाहिए। ऐसा करने से शनि से जुड़े दोष कम हो जाता है।

मीन राशि- मीन राशि वाले लोग खिचड़ी बनाकर जरूरतमंदों को खिलाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

यह भी पढ़ें- Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर बनेगा ग्रहों का मेला, वृषभ समेत इन 3 राशियों पर हनुमान जी रहेंगे मेहरबान

5379487