rajasthanone Logo
Gajkesari Yog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर कर चुके हैं। आपको बता दें कि देवगुरु बृहस्पति पहले से ही मिथुन राशि में विराजमान हैं।

Gajkesari Yog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर कर चुके हैं। आपको बता दें कि देवगुरु बृहस्पति पहले से ही मिथुन राशि में विराजमान हैं। ऐसे में गुरु और चंद्रमा मिलकर मिथुन राशि में गजकेसरी राजयोग का निर्माण किए हैं।

आपको बता दें कि अधिक मास में पड़ने वाले इस गजकेसरी योग को अत्यंत दुर्लभ लाभकारी माना जा रहा है। साथ ही साथ ज्योतिषियों का कहना है कि इस शुभ योग का सबसे ज्यादा प्रभाव तीन राशि के जातकों को मिलेगा। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

मिथुन राशि

ज्योतिषियों के अनुसार, गजकेसरी राजयोग का प्रभाव सबसे ज्यादा आपकी ही राशि पर दिखाई दे रहा है, क्योंकि यह राजयोग आपकी ही राशि में बन रहा है। इसके प्रभाव से आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी मिल सकते हैं। आर्थिक पक्ष पहले की तुलना में मजबूत हो सकता है।  साथ ही दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

सिंह राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा और गुरु आपके लाभ भाव में शुभ स्थिति बनाकर अच्छे परिणाम दे सकते हैं। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। धन लाभ के भी अवसर मिल रहे हैं। लंबे समय से जो जातक प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं उनको राहत मिल सकती है। साथ ही साथ नौकरी या काम के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभ दे सकती है।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए गजकेसरी राजयोग सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी कराने वाला साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी ही राशि के चौथे भाव में बन रहा है, जो आपके सुख-सुविधा और पारिवारिक खुशियों का कारक ग्रह माना जाता है। आपको बता दें कि इस दौरान आपकी आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ सकती है और रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। 

5379487