rajasthanone Logo
Fridge Vastu: वास्तु शास्त्र के अनुसार, फ्रिज के भीतर अलग-अलग शेल्फ पर चीजों को सही तरह से न रखा जाए तो भी घर का संतुलन बिगड़ जाता है। क्योंकि फ्रिज में जल और अग्नि दोनों के तत्व होते हैं, ऐसे में इसके अंदर की आंतरिक दिशाओं और शेल्फ का ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी है।

Vastu Inside Refrigerator: हम सभी अपने घरों में फ्रिज रखते हैं, लेकिन फ्रिज को सही दिशा में रखने के लिए वास्तु नियमों के बारे में बताया गया है। हर कोई वास्तु नियम का पालन नहीं करता है जिसके वजह घर में सुख-समृद्धि को प्रभावित करती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, फ्रिज के भीतर अलग-अलग शेल्फ पर चीजों को सही तरह से न रखा जाए तो भी घर का संतुलन बिगड़ जाता है। क्योंकि फ्रिज में जल और अग्नि दोनों के तत्व होते हैं, ऐसे में इसके अंदर की आंतरिक दिशाओं और शेल्फ का ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। तो आइए इस खबर में जानते हैं कि फ्रिज के किस शेल्फ पर क्या रखना बेहद शुभ होता है।

फ्रिज के ऊपरी हिस्से में क्या रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार,  फ्रिज का सबसे ऊपरी हिस्सा सबसे ज्यादा ठंडा और ऊंचाई पर होता है, ऐसे में ऊंचाई को गरिमा और पवित्रता से जोड़ा जाता है। तो आप फ्रिज के ऊपरी हिस्सों में दूध, दही, पनीर,  मक्खन और शुद्ध घी रख सकते हैं। क्योंकि दूध को चंद्रमा का प्रतीक माना गया जाता है और इसे हमेशा ऊंचे और साफ शेल्फ पर रखना अच्छा होता है।

फ्रिज के बीच शेल्फ पर क्या रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, फ्रिज का बीच का हिस्सा जो होता है वह घर के मध्य भाग यानी ब्रह्मस्थान होता है। इस स्थान पर आप रात का बचा हुआ पका हुआ भोजन या फिर, गूंथा हुआ आटा या दालें भी रख सकते हैं या फिर मिठाइयां भी रख सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें पका हुआ भोजन कभी भी खुला न रखें। इससे वास्तु दोष भी लगता है।

फ्रिज के सबसे निचला शेल्फ पर रखें ये चीजें

आपको बता दें कि फ्रिज का सबसे निचला हिस्सा जमीन या पृथ्वी तत्व से जुडा होता है। इस पर प्रकृति से मिलने वाली चीजें जैसे ताजी हरि सब्जियां, जड़ वाली सब्जियां और फल हमेशा रखें। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा घर में बना रहता है।

यह भी पढ़ें- Rahu Gochar: राहु आज से इन 3 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, जमकर कराएंगे धन की बरसात

5379487