rajasthanone Logo
Aaj Ka Rashifal: जानें आज मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल। करियर, धन, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन में क्या होंगे बदलाव?

Aaj Ka Rashifal: शनिवार के दिन कई राशियों के लिए खुशियों का सौगात लेकर आया है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा और राशियों पर बरसाने वाली है जिसे अटके हुए काम आज पूर्ण हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा लिए जानते हैं आज के राशिफल के बारे में...

मेष राशि

आज का दिन आपका व्यस्तताओं से भरा रहेगा। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में लाभ के संकेत मिल रहे हैं बिजनेस से जुड़े कोई नए संबंध स्थापित हो सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें। 

वृषभ राशि

बिजनेस में लाभ की संभावना है लेकिन लापरवाही से दूरी बनाए रखें। कमाई का नया जरिया खुलेगा। जीवनसाथी का आपके सहयोग मिलेगा। 

मिथुन राशि

आज के दिन आपको इज्जत प्रतिष्ठा मान सम्मान मिलने वाला है। यात्रा करते समय आज के दिन आपको कोई नई जानकारी प्राप्त हो सकती है। संतान के करियर को लेकर चिंतित हो सकते हैं इसलिए आप कोई डिसीजन धैर्यपूर्ण लें। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। 

कर्क राशि

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। बिजनेस की समस्याओं से आप आज परेशान हो सकते हैं किसी एक्सपर्ट की राय लें। आपका डूबा हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता हैं। आपको किसी सामाजिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिल सकता है।

सिंह राशि

ऑफिस में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिल सकती है। अध्ययन के लिए आज आपको कर्ज लेना पड़ सकता है। सफलता के योग बन रहे हैं। परिवार में मन मुटाव हो सकता है।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। किसी काम को लेकर कोई योजना बना सकते हैं। पहले से बनी किसी योजनाओं पर विराम लग सकता है। संतान की फरमाइश पर आप उन्हें कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं। अपने खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल रखें। 

तुला राशि

आज के दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने वाला है। परिवार के सदस्य के किसी के विवाह में बाधा सकती है। किसी दूसरे के सहयोग के लिए आप आगे आएंगे। अपने कार्यक्षेत्र में किसी से बेवजह न उलझे।

वृश्चिक राशि

आज के दिन आपके ऊपर काम को लेकर थोड़ी व्यस्तता रहेगी। किसी काम करने से पहले जल्दी बाजी करने से बचें। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी। खर्चों में बढ़ोतरी हो गई इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें। 

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। अपने काम के प्रति कोई नई योजना बना सकते हैं। कानूनी मामलों में आपको निराशा हाथ लगेगी। आपके बिजनेस में कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। 

मकर राशि

कामकाज के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी वाणी में मधुरता के कारण आपको सम्मान मिलेगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि खटपट चल रही थी, तो आप अपने मनमुटाव को दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे।

कुंभ राशि

आज के दिन आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। व्यापार के क्षेत्र में आज आप आगे बढ़ेंगे। फिजूल खर्ची से बचें खर्च पर नियंत्रण रखें। आपके बिजनेस में आपकी इनकम भी बढ़ेगी, जिससे आपको खुशी होगी।

मीन राशि

आज के दिन आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। नौकरी में आपके लिए प्रमोशन की बात आगे बढ़ सकती है। आपके काम के लिए जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी खास व्यक्ति से आज आपको मुलाकात हो सकती है। 

ये भी पढ़ें...Khatu Shyam Ji : खाटूश्यामजी के मंदिर में नारियल और लाल चुन्नी का रहस्य, जानें चमत्कारी संकेत

5379487