rajasthanone Logo
चतुर्ग्रही योग 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 11 अप्रैल को मीन राशि में चतुर्ग्रही योग बनने वाला है, जो देश दुनिया में उतार चढ़ाव ला सकता है। ज्योतिषियों की मानें तो अप्रैल महीने में ही ईरान इजरायल और अमेरिका युद्ध का निर्णय भी हो सकता है।

चतुर्ग्रही योग 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 11 अप्रैल को मीन राशि में चतुर्ग्रही योग बनने वाला है, जो देश दुनिया में उतार चढ़ाव ला सकता है। ज्योतिषियों की मानें तो अप्रैल महीने में ही ईरान इजरायल और अमेरिका युद्ध का निर्णय भी हो सकता है।

वही ज्योतिषियों का कहना है कि इस दौरान बारिश, आधीं, तुफान और प्राकृतिक आपदाएं भी आ सकती है। आपको बता दें कि मीन राशि में शनि, मंगल, सूर्य और बुध एक साथ मिलते हैं तो इनके आपसी अंतर्विरोध बड़ी घटनाओं को जन्म देते हैं। साथ ही साथ मंगल व शनि इसे द्वंद्व योग भी कहते हैं जिससे दुर्घटना और तनाव का कारक बनता है।

अप्रैल माह में आ सकता है भूंकप

वैदिक ज्योतिष पंचांग के अनुसार, 2 अप्रैल को ही मीन राशि में मंगल का प्रवेश हो गया है और सूर्य व शनि के साथ युति कर चुके हैं। वहीं ग्रहों के राजकुमार बुध भी 11 अप्रैल को मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे जहां पर चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। ऐसे में प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूंकप, आगजनी की ओर संकेत कर रहा है। साथ ही साथ पहाड़ों पर बर्फबारी व मैदानों में ओलावृष्टि से मौसम को नुकसान का भी अंशाका है। आने वाला एक सप्ताह ऐसा ही रह सकता है। ज्योतिषियों का कहना है कि 19 अप्रैल यानी आखातीज के बाद सब कुछ धीरे-धीरे सामान्य होने लगेगा।

शेयर मार्केट में हो सकती है बढ़ोतरी

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, बुध का गोचर 11 अप्रैल को हो रहा है। बुध कुंभ राशि से निकलकर गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे साथ ही साथ यह 30 अप्रैल को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में शेयर बाजार में बढ़ने की संभावना है। मार्केटों में खरीदारी बढ़ सकती है। जो लोग कारोबार या बिजनेस कर रहे हैं उनके लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अनाज और खाने की चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Budh Gochar: अप्रैल में ग्रहों के राजकुमार करेंगे 6 बार नक्षत्र और राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों पर होगी पैसों की बरसात

5379487